फिर विवादों में फंसी कंगना रनौत, फिल्‍म मणिकर्णिका के लेखक ने लगाया स्‍क्रिप्‍ट हाईजैक करने का आरोप

मुंबई। कंगना रनौत और विवाद साथ-साथ चलते हैं। अब वो अपनी फिल्‍म मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर विवादों में हैं। पहले मणिकर्णिका के को-डायरेक्टर कृष ने कंगना रनौत पर आरोप लगाया कि उनके चलते उन्हें पीरिएड ड्रामा फिल्म से अलग होना पड़ा। अब फिल्म के लेखक अपूर्व असरानी भी कृष के सपोर्ट में उतरें हैं। उन्होनें कहा है कि कंगना ने फिल्म को हाईजैक कर लिया। अपर्वू ने कंगना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्‍म सिमरन में कंगना ने उनके काम को डिसक्रेडिट करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं अपूर्व ने आरोप लगाया कि कंगना ने फिल्म के टीजर में क्रेडिट ना देने की कोशिश की।

ट्वीटर पर लिखी ये बातें

अपूर्व कई ट्वीट्स कर कंगना पर निशाना साधा है। अपूर्व ने डायरेक्टर क्रिश को सपोर्ट भी किया और लिखा- ''तुम सीनियर डायरेक्टर का पैशनेट प्रोजेक्ट हाईजैक कर सकती हो। दूसरे डायरेक्टर को हायर कर सकती हो। लेकिन मूवी खत्म होने के बाद उसे भी निकाल दिया। फिल्म की डायरेक्टर होने का दावा करती हो। ट्रेड और प्रेस तुम्हारी शैतानी धोखाधड़ी को सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन फिर भी एक फ्लॉप फिल्म बनाई है। #InstantKarmasGonnaGetYou.''

खुद को असुरक्षित मानती हैं कंगना

खुद को असुरक्षित मानती हैं कंगना

स्पॉटबॉय को दिए गए एक इंटरव्यू में कृष ने कहा कि कंगना रनौत मणिकर्णिका के डायरेक्शन में खुद को फर्स्ट क्रेडिट देने के बाद कैसे आराम से सो सकती है, जब वो डिजर्व नहीं करतीं। अपूर्व ने कृष के इंटरव्यू के क्लिप को ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा हर्ट तो ये करता है कि कई सेमिनार कर हमारे क्षमता को बर्बाद करना। अपूर्व ने कंगना रनौत को असुरक्षित कहते हुए कहा दावा किया कि मणिकर्णिका की तरह ही कंगना रनौत ने सिमरन पर भी अपना कब्जा कर लिया था।

कंगना ने सब अपने नाम कर लिया था

कंगना ने सब अपने नाम कर लिया था

सिमरन में से कंगना रनौत ने और एक्टर्स के लाइन को डिलीट कर दिया था। अपूर्व ने लिखा कि मैनें सिमरन को बहुत ही पैशन के साथ लिखा था, बिलकुल इस वीडियो वाले आदमी की तरह। लेकिन असुरक्षित कंगना रनौत ने और एक्टर्स के लाइन को डिलीट कर सब अपने नाम कर लिया। अपूर्व ने ये भी कहा कि उस दौरान सिमरन के डायरेक्टर हंसल मेहता भी उनके साथ खड़े नहीं हुए।

कंगना और केतन मेहता के बीच भी विवाद हुआ था

कंगना और केतन मेहता के बीच भी विवाद हुआ था

जानकारी के लिए बताते चलें कि हंसल मेहता की मूवी सिमरन के दौरान कंगना और अपूर्व के बीच राइटिंग क्रेडिट को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला, अपने ट्वीट में अपूर्व असरानी ने केतन मेहता का जिक्र किया है। बता दें, केतन मेहता ने 2016 में ऐलान किया था कि वे झांसी की रानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं। जिसमें वे कंगना रनौत को कास्ट करेंगे। बाद में कंगना ने डायरेक्टर क्रिश के साथ इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया, इसे लेकर कंगना और केतन मेहता के बीच भी विवाद हुआ था। एक के बाद एक कंगना के खिलाफ कई बड़े नाम इनके ऊपर आराेप के बाद आराेप लगाते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+