सुब्रमण्यम स्वामी ने की कोलकाता स्थित विक्टोरिया मेमोरियल का नाम बदलने की मांग
नई दिल्ली। कोलकाता पोर्ट के नाम को बदलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब कोलकाता के मशहूर विक्टोरिया मेमोरियल बिल्डिंग के नाम को बदलने की मांग कर रही है। भारतीय जनता पार्टी मांग कर रही है कि विक्टोरिया मेमोरियल बिल्डिंग का नाम बदलकर रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा जाए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक ट्वीट करके इस बाबत अपनी मांग सामने रखी है। स्वामी ने ट्वीट करके मांग की है कि विक्टोरिया मेमोरियल बिल्डिंग के नाम को बदला जाए।

ट्वीट करके कही ये बात
स्वामी ने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लिखा है कि मैं कोलकाता में नमो के बयान का स्वागत करता हूं, जिसमे उन्होंने कहा कि जो इतिहास हम जानते हैं उसकी समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने अपने इस बयान को विक्टोरिया मेमोरियल बिल्डिंग को रानी झांसी स्मारक करके चरितार्थ करना चाहिए। 1957 में रानी लक्ष्मीबाई को धोखा देकर रानी विक्टोरिया ने भारत पर 90 साल तक राज किया और देश को लूटा।
कोलकाता पोर्ट का नाम बदल
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि इस पोर्ट को अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के नाम से जाना जाएगा। यह हमारे देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहेब आंबेडकर ने जब सरकार से इस्तीफा दे दिया तो उनके सुझावों को लागू नही किया गया जिसे किया जाना चाहिए था। पीएम ने कहा कि कोलकाता पोर्ट भारत की औद्योगिक, आध्यात्मिक का प्रतीक है और यह अपने 150वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, इसे नए भारत के प्रतीक के रूप में जाना जाना चाहिए।
ममता पर पीएम का हमला
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है ममता बनर्जी आयुष्मान योजना और किसान सम्मान योजना को अपने राज्य में लागू करने की इजाजत दे देगी, उन्होंने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि के लिए स्वीकृति देगी, यहां के लोगों को इन योजनाओं का भी लाभ मिलने लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications