लश्कर का टॉप कमांडर इश्फाक खान ढेर, श्रीनगर हुआ 'आतंकी मुक्त'
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय सेना कश्मीर घाटी में आतंकियों को भी सबक सिखा रही है। जिसमें अब एक और सफलता सुरक्षाबलों के हाथ लगी है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को हुई एक मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। जिसमें एक लश्कर का कमाडंर था। जिसके बाद अब श्रीनगर का कोई भी निवासी आतंकी रैंक का नहीं है।

दरअसल शनिवार को श्रीनगर के रणबीरगढ़ इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इस पर सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों की पहचान इश्फाक राशिद खान और अजीज अहमद के रूप में हुई है। इश्फाक लश्कर का टॉप कमांडर था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार के मुताबिक दोनों आतंकी लश्कर के थे। घाटी में हुई कई आतंकी गतिविधियों में दोनों का हाथ था। शनिवार को हुई मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया गया। ऐसे में श्रीनगर जिले का अब कोई भी शख्स सक्रिया आतंकी नहीं है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों के लिए काफी अहम बताया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले जुलाई की शुरूआत में एक आतंकी श्रीनगर में मारा गया था।












Click it and Unblock the Notifications