महाभारत के भीष्‍म पितामह ने महिलाओं पर दिया ये विवादित बयान, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

महिलाओं के काम करने को लेकर मुकेश खन्ना ने दिया ऐसा बयान सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

मुंबई। एक्‍टर मुकेश खन्‍ना पिछले कुछ दिनों से अपने विवादित बयानों के कारण जमकर सुर्खियों में रहे। बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए सुपरहीरो शक्तिमान मुकेश खन्‍ना ने MeToo आंदोलन को लेकर ऐसा विवादित बयान दे डाला कि सोशल मीडिया पर लोग जमकर उन पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। एक्‍टर को सोशल मीडिया पर यूजर्स के जबरदस्‍त क्रोध का सामना करना पड़ रहा है। जानिए मुकेश खन्‍ना ने ऐसा क्‍या कहा जिस पर लोग उनसे जबरदस्‍त नाराज हो गए?

महिलाएं घरेलू काम के लिए सबसे उपयुक्त हैं

महिलाएं घरेलू काम के लिए सबसे उपयुक्त हैं

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्‍टर मुकेश खन्ना का एक पुराना वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना #MeToo पर अपने विचार व्‍यक्‍त कर रहे हैं। मुकेश खन्‍ना ने इस पर बोलते हुए महिलाओं और पुरुषों को उनके कर्तव्यों को याद दिला रहे हैं। इसके साथ ही मुकेश खन्‍ना ने तक कहा कि महिलाएं घरेलू काम के लिए सबसे उपयुक्त हैं और #MeToo आंदोलन शुरू हुआ क्योंकि उन्होंने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना शुरू किया।

मर्द मर्द होता है और औरत, औरत होती है

मर्द मर्द होता है और औरत, औरत होती है

मुकेश खन्‍ना ने कहा औरत का काम घर संभालना है। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करती हैं, ऐसे में उनका बच्‍चा सबसे अधिक सफर करता है। वो बच्चा एक आया के साथ रहने के साथ पलता है और उसके साथ बैठकर क्योंकि सांस भी कभी बहू थी जैसे सीरियल देखता है। इस वीडियो में आप स्‍वयं सुन सकते हैं कि मुकेश खन्‍ना कह रहे हैं मर्द मर्द होता है और औरत, औरत होती है।

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स जमकर भड़क उठे

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स जमकर भड़क उठे

सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना का ये वीडियो वायरल होते ही यूजर्स जमकर भड़क उठे हैं। इस वीडियो के चलते मुकेश खन्‍ना को खूब जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि मुकेश खन्‍ना ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त नहीं की लेकिन, उन्हें लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। एक यूजर ने तो ये लिख डाला कि शक्तिमान तो असल जिंदगी का किलविश निकला. वहीं कई ऐसे भी हैं जो मुकेश खन्ना के सभी सीरियल-शोज को बायकॉट करने की बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

एक यूजर ने लिखा, "यह वह महानायक है जिसे हमने बचपन में आदर्श बनाया था। धार्मिकता और धार्मिकता के मशाल वाहक मुकेश खन्ना (sic) के विचारों को देखें।" एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, "यह आदमी बीमार है। ये यह कहना चाहता है कि अगर महिलाएं काम के लिए बाहर निकलेंगी, तो पुरुष यौन उत्पीड़न की हकदार हैं। यदि महिलाएं सुरक्षा चाहती हैं, तो उन्हें घर पर रहना चाहिए। शर्म की बात है मुकेश खन्‍ना (sic) । "एक महिला यूजर ने लिखा, "मुकेश खन्ना ... मैंने एक एसडीएम के रूप में काम किया था। सिविल सेवक पूर्व आईएएस अधिकारी आगे उन्‍होंने लिखा पहले हमारे स्तर पर पहुंचो फिर बोलो, असल में शक्तिमान वास्तव में भक्तिमान है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+