पार्टी बदलते ही बाबुल सुप्रियो के बदले सुर, कहा-ममता बनर्जी सबसे मजबूत PM दावेदार

बाबुल सुप्रियो के बदले सुर,कहा-ममता बनर्जी सबसे मजबूत PM दावेदार

नई दिल्ली, 20 सितंबर। कभी राजनीति से संन्यास लेने की बात करने वाले बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से तृणमूल कांग्रस का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने 18 सितंबर को पार्टी की सदस्या दिलाई। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होते ही बाबुल सुप्रियो के सुर बदल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ते ही सुप्रियो ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुणगान शुरू कर दिया है। आज वो ममता बनर्जी से मुलाकात भी करने वाले हैं। मुलाकात से पहले उन्होंने ममता को 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया।

Recommended Video

    Babul Supriyo के बदले सुर, कहा- Mamata Banerjee सबसे मजबूत PM दावेदार | वनइंडिया हिंदी
    After Joining TMC Babul Supriyo express his desire, Want Mamata Banerjee to become PM in 2024

    टीएमसी में शामिल होत ही बाबुल सुप्रियो ने कहा कि 2024 क लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि ममता दीदी 2024 में प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इस वक्त विपक्ष की सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं। आपको बता दें कि इससे पहले टीएमसी के मुखपत्र जागो बंग्ला में भी मता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताया गया था। तृणमूल कांग्रस में वापसी को लेकर बाबुल सुप्रियो न कहा कि ऐसा करने वाले वो कोई पहले व्यक्ति नहीं है, न ही कोई वो इतिहस बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ममता दीदी को पसंद करती हैं, मैं टीम क 11 खिलाड़ियों में शामिल होना चाहता था, जो मौका मुझे तृणमूल कांग्रेस ने दिया।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भी बाहर के कई दलों के नेता शामिल हुए, पार्टी के पुराने नेताओं में असंतोष है। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल के बाद मंत्रिपद से हटाए जाने के बाद बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो नाराज चल रहे थे। उनकी नाराजगी समय समय पर दिखी, जिसक बाद शनिवार को उन्होंने टीएमसी का दामन थामकर सबको हैरान कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+