भाजपा में आने के बाद पहली बार किरण बेदी ने जमकर लताड़ा केजरीवाल को

नई दिल्ली। किरण बेदी ने कहा कि केजरीवाल का दिल्ली छोड़कर काशी भागना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जनता से मांगकर दिल्ली की जिम्मेदारी ली थी। किरण बेदी ने केजरीवाल के बयान की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल कहते थे कि उनकी पार्टी के बिना केंद्र की सरकार नहीं बनेगी। केजरीवाल के ये बयान उनकी राजनैतिक नामसझी को दर्शाते हैं।

kiran bedi

भ्रष्टाचारियों से लिया समर्थन
किरण बेदी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के दौरान कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर जमकर हमला बोला था। लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्होंने उसी कांग्रेस का समर्थन ले लिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कांग्रेस का समर्थन लेकर लोगों के साथ धोखा किया।

कर्फ्यू लगाकर काम नहीं होता
किरण बेदी ने 49 दिन के केजरीवाल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल कर्फ्यू लगाकर काम करवाना चाहते हैं जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को धमकी देकर काम नहीं कराया जा सकता है। उनके साथ मिल-बैठकर उनके साथ सहमति बनाकर काम कराया जाना चाहिए। बेदी ने कहा कि दिल्ली को फर्स्ट बनाये बिना इंडिया फर्स्ट का सपना पूरा नहीं हो सकता।

गणतंत्र दिवस परेड पर केजरीवाल ने दिया विवादित बयान
किरण बेदी ने केजरीवाल के उस बयान पर भी हमला बोला जिसमें उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह का बयान दिया वह कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दें कि केजरीवाल ने कहा था कि ये गणतंत्र दिवस की परेड का कोई औचित्य नहीं है मैं भी वहां पर भीड़ इकट्ठा कर सकता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+