Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Congress news: हिमाचल के बाद कांग्रेस के लिए इन दो राज्यों से आई बुरी खबर, शीर्ष नेता ने छोड़ी पार्टी

Congress news: कांग्रेस के राज्यसभा चुनावों के बाद हिमाचल में अपनी सरकार बचाने के जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इसी बीच कांग्रेस के लिए दो और राज्यों को परेशान करने वाली खबरें सामने आई हैं।

पूर्वोत्तर राज्य असम में भी पार्टी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने ही पार्टी छोड़ दी है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता और वकील कौस्तव बागची ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दे दिया है।

Congress from assam and west Bengal rana goswami resigns

असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और जोरगाट के वरिष्ठ नेता राणा गोस्वामी ने इस्तीफा दे दिया। राणा गोस्वामी ने लिखा, 'मैं असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इसके अलावा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी छोड़ रहा हूं।' माना जा रहा है कि, राणा जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स का मानें तो कांग्रेस नेता राणा की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात हो चुकी है। इसके अलावा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी उनके संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि राणा गोस्वामी को भाजपा से टिकट भी मिल सकता है। जिसके कारण से वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता और वकील कौस्तव बागची ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता के साथ-साथ पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से भी तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

कौस्तव बागची ने अपने पत्र में लिखा कि, ''मेरा मानना है कि हमारे शीर्ष नेतृत्व द्वारा टीएमसी के साथ गठबंधन बनाने का आग्रह केवल कुछ संकीर्ण हितों या कुछ नेताओं और उनके सहयोगियों के लाभ के लिए किया जा रहा है। जो कि कांग्रेस पार्टी के उन वफादार सैनिकों का घोर अपमान है। मैं दृढ़ता से कह सकता हूं कि वर्तमान परिदृश्य में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपना राजनीतिक चरित्र खो दिया है।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+