तबाहीः श्रीनगर समेम कश्मीर घाटी में तेज बारिश, राहत एवं बचाव अभियान प्रभावित
श्रीनगर। कुदरत के कहर के रूप में बरस रहा पानी लाखों जानों पर आफत लेकर टूटा है। गत दिनों से कहर अभी भी जारी है। कुछ दिन पहले पानी कम हुआ था। लेकिन आज फिर बारिश शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक पानी भर रहा है। कश्मीर घाटी में बाढ़ का पानी घटने के साथ शनिवार को जल जनित बीमारियों का प्रकोप फैलने की भी आशंका उभर रही हैं।

यहां पंद्रह लाख लोग अब भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे हुए हैं। कहा जा रहा है फंसे हुए लोगों में हजारों पर्यटक भी शामिल हैं। जबकि भारतीय सेना के जवानों ने लोगों को बाढ़ के कहर से निकालने में काफी मदद की है।
वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमारा ध्यान दवाओं और क्लोरीन जैसी पानी को शुद्ध करने की दवाओं पर है। उन्होंने कहा कि क्लोरीन के लाखों टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। जिससे नगर निकाय में साफ सफाई की व्यवस्था को सक्रिय किया जा सके। उन्होने कहा कि मुख्य चिंता बचाव और भोजन की व्यवस्था से भी जुड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications