'Go Coroana Go' के बाद अब रामदास अठावले ने दिया नया नारा 'No Corona No', जानिए क्यों?
Ramdas Athawale coins another slogan 'No Corona No' for new COVID-19 strain: 'Go Coroana Go' का नारा देने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले अपने नए नारे की वजह से एक बार फिर से चर्चा में हैं, उनका नया नारा है 'No Corona, Corona No', दरअसल अठावले का नया नारा कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लिए के लिए हैं। उन्होंने कहा कि अब कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है इसलिए मैंने कहा था 'गो कोरोना, कोरोना गो' लेकिन अब नए स्ट्रेन को हम नहीं चाहते हैं इसलिए मैंने कहा है 'नो कोरोना, कोरोना नो'।
Recommended Video

अठावले ने कहा कि कोरोना का संक्रमण हर जगह पहुंच सकता है, ये मेरे तक भी पहुंच गया और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। ये बेहद ही बेकार और खतरनाक है, अब ना तो इसे चाहते हैं और ना ही नया स्ट्रेन इसलिए मैंने कहा है कि 'नो कोरोना, कोरोना नो' (No Corona, Corona No), आप सब लोग भी इसे दिन में एक बार जरूर कहिए।
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को हुआ था कोरोना
मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले अक्टूबर के महीने में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। अठावले की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज हुआ। अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर उन्होंने ही ट्वीट के जरिए दी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह से में अस्पताल में भर्ता हो गया हूं। जो लोग भी हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे मैं गुजारिश करूंगा कि एहतियात के तौर पर आप कोरोना टेस्ट कराएं और जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करें। मेरा स्वास्थ्य ठीक है, मेरे लिए चिंता मत करो।
ब्रिटेन में कोराना के दो नए स्ट्रेन पाए गए
मालूम हो कि रामदास अठावले राज्यसभा सांसद हैं और केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री हैं। रामदास आठवले रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष भी हैं। आपको बता दें कि ब्रिटेन में कोराना के दो नए स्ट्रेन पाए गए हैं , जिससे कि हड़कंप मच गया है। ब्रिटेन ने बताया कि कोरोना का दूसरा वाला स्ट्रेन दक्षिण अफ्रिका से आया है। एहतियात के तौर पर भारत ने ब्रिटेन से आने वाले फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। तो वहीं जापान की सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications