गंगाजल के बाद पोस्ट ऑफिसों से दाल बेचना शुरू करेगी मोदी सरकार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार पोस्ट ऑफिस से सफलतापूर्वक गंगाजल की बिक्री करने के बाद अब सस्ती दरों पर दाल बेचने जा रही है। केंद्रीय भंडार से राज्यों की तरफ से ज्यादा दाल न उठाने के चलते केंद्र सरकार ने अगले कुछ सप्ताह में दालों की बिक्री पोस्ट ऑफिस के जरिए शुरू करने का फैसला किया है।

टीओआई की खबर के मुताबिक पोस्टल विभाग से बातचीत करने के बाद अब सरकार इस योजना को शुरू करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुरूआत में कुछ पोस्ट ऑफिसों से सस्ती दरों पर चना दाल बेचना शुरू करेंगे क्योंकि यह अब भी महंगे दाम पर बिक रही है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जरूरी सामानों की कीमतें और उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अंतर मंत्रालय समिति ने सुझाव दिया कि राज्यों में सरकारी दुकानों के अभाव के मद्देनजर वितरण के लिए पोस्ट ऑफिस का फैला हुआ नेटवर्क बहुत काम आ सकता है।
इससे पहले खबर आई थी कि उपभोक्ता मामले मंत्रालय देश भर में फैले इंडिया पोस्ट के विशाल नेटवर्क के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाश रहा है। इसका कैसे प्रयोग हो, इस पर बात में जानकारी दे जाएगी।
उपभोक्ता मामले मंत्रालय में सचिव के मुताबिक अगले कुछ दिन इस पर काम किया जाएगा कि पोस्ट ऑफिसों में दाल के पैकेट कैसे उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह जानने की कोशिश की जाएगाी कि हमारे लोग नया क्या कर सकते हैं। अभी राजधानी दिल्ली में नेशनल कोऑपरेटिव कन्ज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया मोबाइल वैन्स से पूरी दिल्ली में दाल बेच रही है।
आपको बताते चलें कि वर्ष 2016 में 1.5 लाख टन से ज्यादा दाल का बफर स्टॉक तैयार है जिससे केंद्र सरकार विभिन्न सरकारी दुकानों से बिक्री को लेकर पूरी तरह तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications