'महात्मा गांधी के बाद PM मोदी में लोगों से जुड़ने की बेजोड़ क्षमता' बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
नई दिल्ली, 30 अगस्त। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने भारत की जनभावनाओं को समझा है। वो ऐसे नेता हैं जो सीधे लोगों से जुड़ते हैं और लोग उन पर भरोसा करते हैं। ये बातें रक्षामंत्री ने सोमवार को पुस्तक अजय सिंह की पुस्तक 'द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी' के विमोचन के मौके पर कही।

पुस्तक 'द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी' के विमोचन के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अजय सिंह द्वारा लिखी गई यह किताब पीएम मोदी के जीवन पर नहीं बल्कि लोगों से जुड़ने की उनकी बेजोड़ क्षमता पर लिखी गई है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विचारधारा से समझौता किए बिना अपने नवाचारों से भाजपा को 'चुनाव जीतने वाली मशीन' बना दिया है। भाजपा की विचारधारा और राजनीतिक घटनाओं ने पिछले आठ वर्षों में पार्टी की 'अजेय' यात्रा में योगदान दिया है, लेकिन इस कांसेप्ट को लोगों तक ले जाने और उनका विश्वास जीतने की मोदी की रणनीति का कोई तोड़ नहीं है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आरएसएस और भाजपा द्वारा उन्हें जो भी काम सौंप गया उसे बखूबी पूरा किया। वो हर जिम्मेदारी पर खरे उतरे। पीएम मोदी की तरीफ करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान में स्वतंत्र भारत में उनके जैसा कोई दूसरा नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा दुर्लभ व्यक्तित्व और संगठनात्मक कौशल बिना दैवीय क्षमता के बिना संभव नहीं है।
पुस्तक द आर्किटेक्ट ऑफ द न्यू बीजेपी के विमोचन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की स्थायी लोकप्रियता ने न केवल भारतीय बल्कि वैश्विक नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता विरोधी लहर को अक्सर लंबे समय तक सत्ता में रहने वालों के खिलाफ एक कारक के रूप में गिना जाता है, लेकिन लोग प्रधानमंत्री से थके नहीं हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का भी कहना है कि मोदी से परे सोचने वाले विपक्षी दलों के लिए एक स्पष्ट संदर्भ को 2029 के बाद की अवधि पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
वहीं एनडीए के अन्य विरोधी दलों की ओर इशारा करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा 'जाति और समुदाय की सीमाओं को तोड़कर एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिसका कोई मुकाबला नहीं है। हलांकि कुछ लोग मुकाबले की तलाश में हैं लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लग रही।' उन्होंने आगे कहा , 'मेरा मानना है कि महात्मा गांधी के बाद अगर कोई एक ऐसा नेता है जो देश की जनता की भावनाओं को समझ सकता है, तो उसका नाम नरेंद्र मोदी है। मुझे ऐसा कहने में कोई हिचक नहीं है।'
'द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी'
भाजपा नीति में नए बदलाव और पीए मोदी के नेतृत्व के विषय पर पुस्तक 'द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू बीजेपी'लिखी गई है। जिसके लेखक अजय सिंह है। पुस्तक में पार्टी के भविष्य में प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई है। पुस्तक पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और पर्यवेक्षकों के साथ व्यापक साक्षात्कार के आधार पर लिखी गई है। पुस्तक में भाजपा दिग्गजों के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा गया कि बीजेपी ने जनता के सामने नेतृत्व का एक ऐसा मॉडल दिया कि वो चुनाव जीतने वाली मशीन में बदल गई।












Click it and Unblock the Notifications