पहले चरण के मतदान के बाद बोले पीएम मोदी, पूरे देश में लोग एनडीए को दे रहे वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए जबरदस्त मतदान के लिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि पहला चरण में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। आज वोट देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। आज के मतदान से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यह स्पष्ट है किपूरे भारत में लोग रिकॉर्ड संख्या में एनडीए को वोट दे रहे हैं।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हो गया है। पहले चरण में 17 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है।

वहीं अमित शाह ने राजस्थान के पाली लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण के मतदान को लेकर कहा कि पहले चरण में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त वोटिंग हुई है। गौर करने वाली बात है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली थी।
लेकिन इस बार पार्टी ने 400 पार का लक्ष्य रखा है। अमित शाह ने कहा कि गर्मी का ग्राफ जितना ऊपर जाएगा भाजपा की सीटों का भी ग्राफ उतना ही ऊपर जाएगा। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हा कि लोगों ने मजबूत सरकार के लिए मतदान किया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी अभी तक अमेठी से नामांकन दाखिल करने का साहस नहीं जुटा पाए हैं। गौर करने वाली बात है कि पिछले चुनाव में अमेठी से हार मिलने के बाद से लगातार राहुल गांधी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या इस बार वो अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
बहरहाल देखने वाली बात यह है कि क्या इस बार उत्तर प्रदेश में रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस किसे मैदान में उतारने जा रही है। भाजपा इन दोनों ही सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications