विवादित वेब सीरीज मामले में एकता कपूर पर FIR, अब उठी 'पद्मश्री' वापस लेने की मांग
मुंबई। जानी मानी फिल्म और टीवी सीरियल प्रोड्यूसर एकता कपूर मुश्किलों में घिरती जा रही है। एकता कपूर की विवादित वेब सीरीज XXX: Uncensored 2 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक वेब सीरीज के एक सीन को लेकर विवाद बढ़ गया है। एकता कपूर पर भारतीय सेना के अपमान का आरोप लगा है। वहीं इसस मामले में एकता कपूरे के खिलाफ कई जगहों पर FIR दर्ज किए गए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब एकता कपूर के पद्मश्री वापसी की मांग उठने लगी है।

XXX मामले में बढ़ी एकता की मुश्किल
एकता कपूरी और बालाजी टेलीफिल्म की ट्रिपल एक्स वेब सीरीज को लेकर विवाद गहरा गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर दिखाई जा रही इस वेब सीरीज के एक सीन को लेकर विवाद शुरु हुआ, जो अब बढ़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस वेब सीरीज के एक सीन में भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैर मौजूदगी में दूसरे पुरुष के साथ संबंध बनाते दिखाया गया था। जिसे लेकर विवाद बढ़ा। इस सीन पर आपत्ति जताते हुए एक्टर विकास पाठक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।

'पद्मश्री वापस करे एकता कपूर'
कलर्स के रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुके हिन्दुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर से पद्मश्री सम्मान वापस लौटाने की मांग की है। भाऊ ने ट्वीट कर एकता के पद्मश्री सम्मान वापस करने की मांग की है। भाऊ ने ट्वीट कर लिखा कि एकता कपूर को पद्मश्री सम्मान क्यों दिया गया। उन्होंने देश के लिएसा क्या किया है। भाऊ ने राष्ट्रपति से निवेदन करते हुए लिखा कि एकता कपूर से जल्द से जल्द पद्मश्री सम्मान वापस लिया जाए। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज के चलते एकता कपूर पर अश्लीलता फैलाने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों के अपमान का आरोप लगा है।

मिली रेप की धमकी
आपको बता दें कि इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद एकता कपूर ने कहा कि उन्हें और उनकी मां को रेप की धमकी और जान से मारने की धमकी मिल रही है। एकता कपूर का कहना है कि इस शिकायत के बाद से उन्हें और उनकी मां को रेप की धमकी मिल रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने तक की धमकी दी जा रही है। एकता कपूर ने कहा, 'ये शख्स जो खुद को बहुत बड़ा देशभक्त समझते हैं, वो बाहर आए और मेरी मां और मुझे गालियां दीं। और अब, उन्होंने सोशल मीडिया पर मुझे रेप तक की धमकी दे डाली है। वहीं एकता कपूर ने कहा कि एक नागरिक और एक संगठन के तौर पर हम भारतीय सेना का बेहद सम्मान करते हैं और इसमें कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हमें किसी सैन्य संगठन की तरफ से हमसे माफी मांगने के लिए कहा जाएगा तो हम बिना शर्त माफी मांगेंगे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications