शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, ससुराल वालों ने किया स्वीकार

नई दिल्ली। हरियाणा में शादी के चंद घंटों बाद ही एक दुल्हन मां बन गई। दुल्हन ने ससुराल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दुल्हन ने बच्चे को जन्म दे दिया। रास्ते से ही दुल्हन को अस्पताल में जाना पड़ा, जहां उसने बेटी को जन्म दिया, लेकिन पूरी घटना में सबसे अच्छी बात ये रही कि दुल्हे ने बच्ची और दुल्हन दोनों को स्वीकार कर दिया। मामला हरियाणा के अंबाला का है। दूल्हा राजस्थान के भरतपुर का है और लडकी हरियाणा की।

ससुराल पहुंचने से पहले बनी मां

ससुराल पहुंचने से पहले बनी मां

दोनों की शादी जालंधर में हुई। शादी के बाद दूल्हा बारात लेकर लौट रहा था, लेकिन लुधियाना-राजपुरा के बीच दुल्हन की तबियत बिगड़ गई। उसे लेबर पेन शुरू हो गया। उसे फौरन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अगली सुबह उसने बेटी को जन्म दिया।

दूल्हे ने बच्चे को अपनाया

दूल्हे ने बच्चे को अपनाया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी दो साल पहले तय हुई थी। शादी तय होने के बाद दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया था। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। शादी तय वक्त ही हुई और दुल्हन ने गर्भावस्था में सात फेरें लिए।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

दूल्हा जानता था कि ये उसी का बच्चा है इसलिए उसने बच्चे को स्वीकार करने से मनाही नहीं की और दूल्हे ने भी इन सब पर कोई अफसोस जाहिर नहीं किया, क्योंकि दोनों ने अपनी मर्जी से ये सब किया था। उसने बच्चे की जिम्मेदारी फौरन ही ले ली और पत्नी के साथ-साथ बेटी के साथ गृहप्रवेश किया। हालांकि इससे पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जब नई नवेली दुल्हन की घर की दहलीज के अंदर घुसते ही दुल्हन को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने बेटे को जन्म दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+