'गजब टोपीबाज आदमी है', विदाई के वक्त बेटी को गले लगाकर रोने लगा पिता, जाते ही उछलकर नाचना शुरू, देखें Video
नई दिल्ली, 24 जुलाई: एक पिता के लिए वो दिन काफी दुख भरा होता है, जब वो अपनी बेटी की विदाई अपने हाथों से करता है, बेटी को पराई करने का दुख पिता की आंखों से साफ झलता है, लेकिन सोशल मीडिया एक पिता का अपनी बेटी को विदा करने ऐसा फनी वीडियो वायरल हुआ है, जिसको देखने के बाद आप भी कहेंगे की गजब टोपीबाज आदमी है।

बेटी की विदाई पर पिता का मजेदार वीडियो
शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर वीडियोज की भरमार आ जाती है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी वीडियोज फनी होती है तो कुछ हैरान करने वाली। ऐसी ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों को हंसा रही है, जब एक पिता अपने बेटी की विदाई पर उसको गले लगातार रोने लगता है, लेकिन जैसे ही बेटी पलटती है तो डांस करता नजर आता है।

दुल्हन के विदाई के वक्त का Video वायरल
दरअसल, वायरल वीडियो शादी के बाद दुल्हन के विदाई का है। ऐसे में अपना घर छोड़कर जा रही बेटी काफी भावुक नजर आ रही हैं और पिता को देखकर अपनी भावनाओं को कंट्रोल ना करके रो पड़ती है। वहीं पिता भी अपनी बेटी को गले लगातार रोता है। पिता की आंखों में साफ भावुकता देखी जा सकती है, लेकिन अगले ही पल में वो कुछ ऐसा करते हैं, जिसके बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

उछल-उछलकर नाचने लगे पिता
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदाई हो रही है और वो अपने पिता के गले लगकर खूब रो रही है। वहीं पिता भी अपनी बेटी के पराए होने पर इमोशनल होकर रोते नजर आ रहे हैं, लेकिन जैसे ही दुल्हन यानी बेटी विदा होने के बाद जाने के लिए पलटती है वैसे ही पिता खुश होकर अपने दोनों हाथ उठाकर उछल-उछलकर नाचने लगते हैं। इतने में बेटी दोबारा मुड़ती है और पिता के गले से लिपट है। फिर पिता भी रोने का नाटक करते दिखाई देते हैं।

वीडियो देखकर यूजर्स ने लिए जमकर मजे
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो काफी मजेदार है। इसे SabjiHunter नाम के ट्विटर अकाउंट ने पोस्ट किया है, जिसको अबतक 1.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं यूजर भी इस पर जमकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा- गजब टोपीबाज आदमी। ऐसे ही एक यूजर लिखा-जब आपकी बेटी हो जो आपकी बात नहीं सुनती। दूसरे यूजर ने हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा- बहुत ही इमोनशनल वीडियो।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications