कोरोना संकट में आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एक्‍ट्रेस की मदद को आगे आया मेकअप मैन, उसकी पत्नी है प्रेग्‍नेंट

मुंबई। क्‍या आम क्‍या खास, कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते हर किसी की जिंदगी में परेशानी है। पीएम मोदी भी ऐलान कर चुके हैं कि लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे में कई टीवी सितारे ऐसे है जो इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। न शूटिंग हो रही है और ना ही उनकी कमाई। बीते दिनों सायंतनी घोष और विनीत रैना जैसे ऐक्टरों ने हो रहीं आर्थिक परेशानियों के बारे में बताया था। अब टीवी ऐक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर ने भी सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह आर्थिक संकट से जूझ रही हैं।

मेकमैन ने की ऐक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर की मदद

मेकमैन ने की ऐक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर की मदद

अर्थिक संकट में एक्ट्रेस के मेकअप मैन ने उनकी मदद की, जिसे लेकर सोनल वेंगुर्लेकर ने सोशल मीडिया पर अपने मेकअपमैन का आभार भी व्यक्त किया। सोनल वेंगुर्लेकर ने अपने मेकअप मैन का आभार व्यक्त करत हुए लिखा, "आज मैं यह अपने मेकअप मैन के साथ साझा कर रही हूं कि मेरे पास अगले महीने गुजारा करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे, क्योंकि कई प्रोड्यूसर ने अभी तक मेरे पैसे नहीं दिये और यह लंबे समय से रुका हुआ है।

मेकअप मैन की पत्‍नी है प्रेग्‍नेंट

मेकअप मैन की पत्‍नी है प्रेग्‍नेंट

सोनल ने लिखा मैं अपने मेकअपमैन के बारे में चिंतित थी कि वह इस स्थिति में कैसे गुजारा कर रहे होंगे, उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है और उनके कई खर्चे भी हैं। लेकिन जो मैसेज मुझे उनसे मिला उसकी मैंने उम्मीद नहीं की थी। उनका मैसेज पढ़ते ही मेरे आंखों में आंसू आ गए। मेकअप मैन ने मुझसे कहा, "मैम, मेरे पास अभी 15 हजार रुपये हैं, आपको चाहिए हों तो ले लो, मेरी पत्नी की डिलीवरी के वक्त मुझे दे देना।"

सो कॉल्ड अमीर लोग दिल से भी अमीर हो जाएं

सोनल वेंगुर्लेकर ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मुझे हैरानी हो रही थी कि जिनके पास मेरे लाखों रुपये हैं, वह मेरा फोन उठाने के लिए तैयार नहीं हैं, मुझे ब्लॉक कर चुके हैं और मेरी मेहनत की कमाई को लौटाने के लिए तैयार नहीं हैं। मेरे मेकअप मैन पंकज गुप्ता, जो हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह थे वह मुझे पैसे दे रहे हैं। बड़ी बात यह नहीं है कि उन्होंने मुझे पैसे दिए, बड़ी बात यह है कि उनके पास अभी पैसे नहीं हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मेरे बारे में सोचा। वक्त आ गया है कि सो कॉल्ड अमीर लोग दिल से भी अमीर हो जाएं। इन जैसे लोगों के लिए दुख हो रहा है।" आपको बता दें कि सोनल ने कई शो जैसे 'शास्त्री सिस्टर्स', 'ये वादा रहा' और 'साम दाम दंड भेद' में काम किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+