बेनी के बड़े बोल, कहा 16 मई के बाद भाजपा कोमा में होगी
जो व्यक्ति व्यापार करता है तो रकम तो उसकी बढ़ती ही है
16 मई तो आने दीजिये देखिये भाजपा कोमा में ना चली जाये। बेनी ने तो उत्तर प्रदेश में सीटों के आंकड़ों की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उप्र की 80 सीटों में से भाजपा को 20 और 60 सीटें बाकियों को मिल रही हैं। बाकियों से मतलब पूछने पर बेनी कहते हैं कि बाकी सब कांग्रेस की ही तो सीटें होंगी। क्योंकि सब हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि यहां से निर्दलीय कोई उम्मीदवार नहीं जीतेगा। बेनी ने कहा कि कांग्रेस फिर से यूपीए 3 की सरकार बनाने जा रही है।
राहुल बने पीएम तो मोदी होंगे सलाखों के पीछे
आईपीएन से विशेष बातचीत में केन्द्रीय मंत्री वर्मा ने कहा कि भाजपा सिर्फ दावा करने में माहिर है। जब से देश में आरएसएस बना है तब से हिन्दू राष्ट्र बनाने का दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों के बाद भाजपा कोमा में चली जाएगी। मोदी को आगे करके भाजपा केवल वोटरों को गलत बातें बता रही हैं। भाजपा नस्लवाद पैदा करके हिन्दू और मुसलमानों को आपस में लड़ाना चाहती है। गोधरा कांण्ड और बाबरी विध्वंस प्रकरण हमारे सामने उदाहरण स्वरूप हैं।
राबर्ट वाड्रा की सम्पत्ति लाखों से करोड़ों में हो जाने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बेनी ने कहा, "जो व्यक्ति व्यापार करता है तो रकम तो उसकी बढ़ती ही है। भाजपा के अमित शाह द्वारा वाराणसी में कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को अपराधी बताए जाने पर पूछे गए सवाल पर बेनी ने कहा, 'अब शाह जैसे लोग अपराध के बारे में बोलेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कोई अपराध सिद्ध न हो जाए तब तक उसे अपराधी नहीं माना जा सकता।'
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की चुप्पी पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में वर्मा ने कहा, "मनमोहन सिंह एक ईमानदार व्यक्ति हैं।" उन्होंने बताया कि एक बार मनमोहन सिंह जी ने संसद में कहा था कि हजारों जवाबों से अच्छी है मेरी खामोशी। केवल भाजपा के चिल्लाने से तो मनमोहन सिंह गलत साबित नहीं हो जाते हैं ना।
-
Arvind Kejriwal News: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, IT नियमों में संशोधन पर साधा निशाना -
Doon Lit Fest 2026: देहरादून में सजा साहित्य-सिनेमा का महाकुंभ, इम्तियाज अली समेत कई दिग्गज शामिल -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम













Click it and Unblock the Notifications