मुंबई लोकल ट्रेन सेवा बाधित, यात्रियों ने जमकर की तोड़फोड़, पुलिस ने भाजी लाठी
मुंबई की लोकल को मुंबई की लाइपलाइन माना जाता है और इस लाइफलाइन के रुकते ही मुंबई थम जाती है। कल्याण के पास आज सुबह तकरीबन नौ बजे ओवरहेड वायर टूटने से सेंट्रल लाइन पर कई ट्रेनों का संचालन ठप्प हो गया। जिसके चलते नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा शुरु कर दिया है।

घंटों ट्रेनों के संचालन के ठप्प होने से लाखों यात्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ा। चार घंटे तक सेवा प्रभावित रहने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने ने दीवा स्टेशन पर प्रदर्शन करने लगे। गुस्साये लोगों ने स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की और कई ट्रेनों को भी आग के हवाले कर दिया यही नहीं यात्री पत्थरबाजी पर उतर आए और तोड़फोड़ भी करने लगे।
लोकल ट्रेनों के संचालन के रुकने से गुस्साये यात्रियों ने जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद बेकाबू भीड पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि लाठीचार्च में कई लोग घायल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications