आतंकियों और माफियाओं से PM मोदी की जान को खतरा: बाबा रामदेव
आतंकियों और पॉलिटिकल माफ़ियाओं से पीएम मोदी के जीवन को ख़तरा है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोटबंदी किए जाने के बाद उनके विरोधियों की तादात भी बढ़ गई है। कालाधन पर लगाम लगाने के लिए पीएम द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद उनके विरोध में भी स्वर ऊंचे होने लगे है। इस बीच योगगुरु बाबा रामदेव ने ट्वीट कर कहा है कि नोटबंदी के बाद पीएम मोदी के जान पर अधिक खतरा मंडराने लगा है।

स्वामी रामदेव ने कहा है कि आतंकियों और पॉलिटिकल माफ़ियाओं से मोदी जी के जीवन को ख़तरा है। उन्होंने कहा है कि सब नोटबंदी पर उनका साथ दें और उनकी सलामती की प्रार्थना करें। बाबा रामदेव से पहले गोवा में खुद पीएम भी इस बात की ओर इशारा कर चुके हैं कि कि नोटबंदी के बाद विरोधी उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं।
आतंकियों,ड्रग माफ़ियाओं और पलिटिकल माफ़ियाओं से मोदी जी के जीवन को ख़तरा है। सब #NoteBandi में उनका साथ दें और उनकी सलामती की प्रार्थना करें
— Swami Ramdev (@yogrishiramdev) November 18, 2016
अपने भाषण में मोदी ने कहा कि था विरोधी उन्हें मारने की, उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अगर मोदी को जिंदा भी जला देंगे तो भी मोदी डरने वाला नहीं है। पीएम के बयान पर भी विरोधियों ने निसाना साधा है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने पीएम से पूछा है कि आखिर उन्हें कौन मारना चाहता है?
वहीं नोटबंदी पर बाबा रामदेव ने पीएम का साथ देते हुए उनके इस कदम की सराहना की है। हलांकि उनके इस ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी नेता अलका लाबा ने उनका मजाक उडाते हुए ट्विट किया है।
बाबा कोई रह गया हो तो सोच लो जो मोदी जी को मारना चाहता हो 😂 https://t.co/KS2QUdRYZL
— Alka Lamba (@LambaAlka) November 18, 2016












Click it and Unblock the Notifications