RBI ने बताया 50 दिन में बदले जाएंगे 500-1,000 के नोट

500 और 1,000 के नोट एक्सचेंज करने पर भारतीय रिजर्व बैंक ने सलाह दी है।

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि 500 और 1,000 रुपए की मुद्रा के विमुद्रीकरण के बाद नई करेंसी को पूरे देश में वितरित करने के लिए बैंक व्यवस्था बना रहा है।

कहा गया कि बैंकों में पर्याप्त नकद मौजूद है साथ ही पूरे देश में नोट पहुंचे इसकी सारी व्यवस्था की गई है।

बकौल आरबीआई बैंक शाखाएं 10 नवंबर से ही पुराने नोटों को नए नोट से एक्सचेंज कर रही हैं।

RBI

2,000 रुपए निकाल सकते हैं

कहा गया कि जब एटीएम काम करने लगेगा तो जनता 2,000 रुपए तक प्रति कार्ड और प्रतिदिन 18 नवंबर तक निकाल सकते हैं। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि 18 नवंबर के बाद एटीएम से कितनी धनराशि निकाले जाने की अनुमति मिलेगी।

बताया गया कि नोटों को एक्सचेंज करने की व्यवस्था 50 दिनों तक जारी रहेगी। आरबीआई ने अपील की है कि जनता धैर्य रखे और 30 दिसंबर के पहले अपनी पुरानी नोट बदलवा लें।

बता दें कि 8 नवंबर को राष्ट्र के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 500-1,000 के नोट अवैध माने जाएंगे।

उनका कहना था कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कालेधन और आतंकियों की फंडिंग पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने जनता से अपील की थी कि वो शुचिता के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराएं।

हालांकि उनके इस फैसले का विपक्ष बड़े स्तर पर विरोध कर रहा है। बकौल विपक्ष सरकार के इस फैसले से गरीबों, किसानों और गृहणियों को काफी दिक्कत हो रही है।

आरबीआई ने भी दी थी यह जानकारी

उसी दिन आरबीआई की ओर से एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई थी कि 500 और 2,000 रुपए के नए नोट बाजार में आ रहे हैं।

बीते 10 नवंबर से बैंकों की ओर से पुराने के बदले नए नोटों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि लंबी लाइनों और कई क्षेत्रों में अब तक एटीएम न चलने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+