Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में कांग्रेस की हार पर बोलीं प्रियंका गांधी, जनता जो करती है सही करती है

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से अपना खाता नहीं खोल पाई उसके बाद पार्टी की किरकिरी हो रही है। पार्टी की शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। कांग्रेस की हार पर प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता जो करती है सही करती है। ये हमारे लिए संघर्ष का समय है, हमे बहुत संघर्ष करना है और हम संघर्ष करेंगे। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में सिर्फ 8 सीटें ही आई हैं। लेकिन कांग्रेस को यहां एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

आजमगढ़ में लोगों को किया संबोधित

आजमगढ़ में लोगों को किया संबोधित

बता दें कि प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के बिलरियागंज में हैं। वह यहां नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान घायल लोगों से यहां मिलने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लाउड स्पीकर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएए संविधान के खिलाफ है। आप लोगों के साथ जो हुआ वह गलत है, हमे अन्याय के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा।

दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

वहीं दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा था कि किसी की जीत पे यूं नाज़ाँ हैं, शिकस्त खा के फतह पाई हो। जिस तरह से दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई उसके बाद ल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रभारी पद से इस्तीफा देते हुए चाको ने कहा, 2013 में शीला दीक्षित जब सीएम थीं, तभी से कांग्रेस की स्थिति खराब होने लगी थी जो 2020 तक लगातार जारी है। कांग्रेस का सारा वोटबैंक आम आदमी पार्टी के पास चला गया है।

ध्रुवीकरण को बताया जिम्मेदार

ध्रुवीकरण को बताया जिम्मेदार

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पद से इस्तीफा देने के बाद कहा, अध्यक्ष होने के नाते मैं लोगों को समझाने में नाकाम रहा, हार की जिम्मेदारी लेता हूं। हम पार्टी के प्रदर्शन के पीछे क्या कारण रहे इस पर विचार करेंगे। हमारे वोटों में गिरावट का बड़ा कारण आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया ध्रुवीकरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+