डीजे पर डांस करने आई दुल्हन की बहन, हो गया कुछ ऐसा कि रातों-रात ढूंढना पड़ा नया दूल्हा
दूल्हा और दुल्हन डांस कर ही रहे थे कि तभी वहां लड़की की चचेरी बहन पहुंची और वो भी दोनों के साथ थिरकने लगी।
चेन्नई, 22 जनवरी: माहौल बेहद खुशनुमा था और शादी से एक दिन पहले डांस पार्टी में पहुंचे मेहमान डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर डांस करने में मशगूल थे। इसी दौरान होने वाले दूल्हे और दुल्हन की जोड़ी भी डांस फ्लोर पर पहुंची और दोनों एक-दूसरे के साथ थिरकने लगे। शादी के बंधन में बंधने वाले इस कपल का डांस देखने के लिए दोनों तरफ के रिश्तेदार भी फ्लोर के पास खड़े हो गए। डीजे पर दोनों का डांस चल ही रहा था कि तभी अचानक कुछ शोरगुल हुआ और होने वाली दुल्हन ने शादी ना करने का फैसला सुना दिया। हर कोई हैरान था कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ, कि पलभर में पूरा माहौल ही बदल गया।

शादी से एक दिन पहले रखा गया डांस प्रोग्राम
मामला तमिलनाडु के पनरुति शहर का है, जहां चेन्नई की एक निजी कंपनी में सीनियर इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले शख्स की सगाई बीते 6 नवंबर को इसी शहर की एक लड़की के साथ हुई। सगाई के बाद दोनों परिवारों ने 19 जनवरी को शादी करने का फैसला लिया और तय तारीख से एक दिन पहले लड़के वाले, लड़की वालों के यहां पहुंच गए। शादी से एक दिन पहले डांस का प्रोग्राम रखा गया था और होने वाले दूल्हा-दुल्हन डीजे पर डांस करने लगे।

चचेरी बहन ने रखा कंधे पर हाथ, परेशान हुआ दूल्हा
दोनों डांस कर ही रहे थे कि तभी वहां लड़की की चचेरी बहन पहुंची और वो भी दोनों के साथ थिरकने लगी। चचेरी बहन ने दोनों के हाथ पकड़े और डांस करते हुए उनके बीच में आ गई। इसके बाद जब चचेरी बहन ने कपल के कंधों पर हाथ रखा तो लड़का परेशान हो गया। लड़के ने डांस करती हुई अपनी दुल्हन और उसकी चचेरी बहन दोनों को धक्का देकर अपने से दूर किया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के पर आरोप लगाया कि उसने सभी मेहमानों के सामने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा है।

कुछ ही घंटों में ढूंढा गया नया दूल्हा
मामला उस वक्त और ज्यादा गंभीर हो गया, जब लड़की ने भी ऐलान किया कि वो ये शादी नहीं करना चाहती। लड़की के परिजनों ने भी अपनी बेटी का साथ दिया और शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद लड़की के परिजन गुस्से में वहां से बाहर निकले और कुछ ही घंटों के भीतर रिश्तेदारों के बीच में से एक दूसरा दूल्हा चुन लिया गया। अगले दिन तय तारीख और समय पर इसी दुल्हे का साथ दुल्हन की शादी कर दी गई।

दुल्हन ने की 7 लाख के हर्जाने की मांग
हालांकि ये मामला यहीं नहीं थमा और लड़की ने लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए 7 लाख रुपए के हर्जाने की मांग की है। लड़की का कहना है कि उसके परिवार ने शादी के इंतजाम पर करीब 7 लाख रुपए खर्च किए थे। वहीं, ठुकराए हुए दूल्हे ने भी पुलिस को शिकायत दी है और आरोप लगाया है कि लड़की के परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।

लड़के ने अपनी शिकायत में क्या कहा
लड़के ने अपनी शिकायत में कहा, 'जब मेरी होने वाली दुल्हन डांस करने के बाद मेरे पास पहुंची तो मैंने उससे कहा कि वो दूसर लोगों के साथ डांस क्यों कर रही थी। इसपर उसने जवाब दिया कि उसकी मर्जी वो किसी के भी साथ डांस करे। इसके बाद उसके परिजनों और रिश्तेदारों ने मेरे ऊपर उसे धमकाने का आरोप लगाया और मेरे साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने कहा कि वो इस शादी को तोड़कर और अपनी बेटी की शादी किसी और लड़के के साथ कर मुझे सबक सिखाएंगे।'

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया
वहीं, मामले पर पनरुति महिला थाने की इंस्पेक्टर एस वल्ली ने कहा कि लड़के के ऊपर अपनी होने वाली दुल्हन को थप्पड़ मारने का आरोप है, जिसकी वजह से लड़की ने शादी ना करने का फैसला लिया। इसके बाद लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी की शादी दूसरे लड़के के साथ कर दी। हमारे पास दोनों तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है, और बातचीत के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
ये भी पढ़ें- न्यूज रीडर ने खोला अपनी ही लाइफ का ऐसा राज, कंपनी ने कहा- 'कल से आने की जरूरत नहीं'-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications