कोरोना से ठीक होने के बाद सड़क पर निकाला काफिला, पार्षद गिरफ्तार

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है और लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा है कि वह संक्रमण से बचने के लिए दिए जा रहे सभी दिशानिर्देशों का पालन करें। लेकिन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग ही इन नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कर्नाटक में स्थानीय पार्षद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे, लेकिन अब कोरोना से ठीक होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल कोरोना से ठीक होने के बाद जब पार्षद को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया तो अस्पताल से उनके घर तक बड़ा काफिला निकाला गया। अस्पताल से घर तक निकाले गए कफिले के दौरान डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धज्जियां उड़ाई गई और लॉकडाउन का जमकर मखौल उड़ाया गया। जिसके बाद पुलिस ने पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

imran pasha

यह घटना कर्नाटक के बेंगलुरू के पदरायनपुरा इलाके में हुई, जब पार्षद इमरान पाशा अपने समर्थकों के साथ अस्पताल से घर वापसी का जश्न मना रहे थे। बड़ी संख्या में कारों का काफिला विक्टोरिया अस्पताल से उनके घरों तक निकाला गया। इस दौरान कारों के अलावा कई बाइकें काफिलें में शामिल थी, जिसकी वजह से मैसूर रोड पर काफी जाम लग गया। अहम बात यह है कि इस दौरान काफिले में किसी ने भी मास्क नहीं पहना था। पार्षद जब कार में बैठे थे तो वो लोगों से हाथ मिला रहे थे। पार्षद को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का उल्लंघन और सांप्रदायिक तनाव फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं इस घटना के बाद बेंगलुरू के सिटी पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पाशा को सांप्रदायिक अशांति फैलाने और आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, हम मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जेजे नगर पुलिस थानों की सीमा में तत्काल प्रभाव से 5 दिन के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई, क्षेत्र में केएसआरपी के दो प्लाटून को तैना कर दिया गया है। जेजे नगर पुलिस का कहना है कि हम इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+