कोरोना और टिड्डियों के बाद पीले मेंढक ने उड़ाए लोगों के होश, जानिए क्या है पूरा मामला
कोरोना और टिड्डियों के बाद पीले मेंढक ने उड़ाए लोगों के होश, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली। भारत में मानसून का मौसम आते ही तरह-तरह के जीव-जंतु दिखाई देते हैं जो आम दिनों में नहीं दिखाई देते हैं। बरसात में दिखने वाले जीवों में सबसे अधिक मेढ़क दिखाई देते हैं। ऐसे तो बरसात में भारत के कई हिस्सों में विभिन्न प्रकार के मेंढकों को दिखना सामान्य बात है लेकिन क्या आपने कभी क्या चमकदार पीले रंग के मेंढकों को देखा है? अगर नहीं देखा है तो आप इसे ट्वीटर पर उछलते कूदते देख सकते हैं। इसके वीडियो को अब तक कई यूजर्स द्वारा साक्षा किया हैं। कई लोग इसे कोरोनाा महामारी से जोड़ कर देख रहे तो कुछ लोग उत्तर भारत में टिड्डियों के दल से इनका कनेक्शन होने का अंदाजा लगा कर इसे खतरनाक बता रहें हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है असलियत ?

पीले मेंढकों का ये वीडियो हुआ वायरल
बता दें भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कासवान द्वारा ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप साक्षा की है जिसमें ये पीले रंग के मेंढक एक छोटे से जलाशय में इधर से उधर फुदकते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये पीले मेंढक झुंड में दिखाई दिए और हर कोई इन्हें देखकर अचंभित था।
बुलफ्राॅग नाम के मेंढक इसलिए बदलते हैं अपना रंग
पीले मेंढकों के इस झुंड का वीडियो साक्षा करते हुए बताया कि ये भारतीय बुलफ्रॉग में मादाओं को आकर्षित करने के लिए मानसून के दौरान रंग बदलने की क्षमता होती है। कासवान ने ट्विटर पर लिखा, ‘क्या आपने कभी पीले मेंढक देखे हैं। यह मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में देखे गए भारतीय बुलफ्रोग हैं। ये मानसून के दौरान पीले रंग में बदलते हैं और मादाओं को आकर्षित करने के लिए। बस देखो कि वे कैसे बारिश का आनंद ले रहे हैं।' उन्होंने ये भी लिखा कि ये बुलफ्रॉग भारत, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पाए जाने वाले मेंढकों की एक प्रजाति है जो यहां बड़ी संख्या में पाई जाती है।
कोरोना और टिड्डी के बाद पीले मेंढक देख लोग लगा रहे थे ये अटकलें
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन के इस वीडियो को जमकर साक्षा किया गया। दूसरे ट्वीट् में अधिकारी ने मेंढकों का एक करीब की फोटो पोस्ट की जिसमें ये बड़े ही आकर्षक दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर लोगों ने नए रंग के मेंढकों को कोरोनोवायरस प्रकोप या टिड्डियों के हमलों से संबंधित बताया लेकिन कासवान ने कासवान ने स्पष्ट किया कि असामान्य दिखने वाले इन मेंढकों का कोरोनावायरस के फैसले से कोई भी संबंध नहीं हैं और न ही इन पीले रंग के मेढ़कों का उन टिड्डियों के हमलों से कोई संबंध हैं, जिन्होंने हाल ही में भारत के उत्तरी राज्यों में हमला बोला था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications