बच्चों की मौत के बाद जानलेवा कोल्ड्रिफ सिरप यूपी, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में किया गया बैन, दी गई सलाह
Coldrif Cough Syrup: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप ने 19 मासूम बच्चों की जान ले ली। जिनमें 16 बच्चे मध्यप्रदेश के हैं और 3 बच्चे राजस्थान के हैं। बच्चों की मौतों के बाद कोल्ड्रिफ सिरप के बैच संख्या SR-13 की बिक्री और उपयोग पर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रोक लगा दी गई है।
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने तत्काल प्रभाव से कोल्ड्रिफ सिरप ने सिरप की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही ये आदेश दिया है कि जिन लोगों के पास यह सिरप है, उन्हें औषधि नियंत्रण अधिकारियों को इसकी सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

वहीं उत्तर प्रदेश के औषधि विभाग ने कफ सिरप की जांच के आदेश जारी किए हैं। फिलहाल, कोल्ड्रिफ कफ सिरप मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब तक इस सिरप से मध्य प्रदेश में 16 बच्चों और राजस्थान में तीन बच्चों की जान जा चुकी है।
उत्तर प्रदेश के सहायक आयुक्त (ड्रग्स) ने सभी जिलों के औषधि निरीक्षकों को फार्मा कंपनियों से लेकर मेडिकल स्टोर में उपलब्ध कफ सिरप के नमूने लेने और चिह्नित जानलेवा कफ सिरप को जब्त करने के सख्त निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई मुख्य रूप से मध्य प्रदेश राज्य अनुज्ञापन प्राधिकारी से प्राप्त एक पत्र के बाद की गई है, जिसमें कांचीपुरम (तमिलनाडु) स्थित मेसर्स Sresan Pharmaceutical द्वारा निर्मित कफ सिरप में Diethylene Glycol नामक हानिकारक तत्व की मिलावट पाई गई थी। यह तत्व मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications