कर्नाटक: कैबिनेट में फेरबदल के बाद बढ़ा विवाद, कांग्रेस विधायक ने पार्टी छोड़ने की दी धमकी

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया जिसमें 8 नए मंत्रियों ने शनिवार को शपथ ग्रहण किया। वहीं कैबिनेट से बाहर किए गए विधायक रमेश जरकीहोली ने कांग्रेस की मुसीबत बढ़ा दी है। सरकार से बाहर किए जाने से नाराज रमेश जरकीहोली ने पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दे दी है। खबर है कि कई अन्य कांग्रेस विधायक कैबिनेट में जगह ना मिलने से नाराज हैं।

after cabinet reshuffle in karnataka, Ramesh Jarkiholi Threatens to Quit Congress

रमेश जरकीहोली ने कहा कि वे किसी भी समय विधायक पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ अन्य विधायक भी इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने कोई निश्चित संख्या के बारे में नहीं बताया और कहा कि एक हफ्ते में यह बदलाव दिखाई दे सकता है। वायरल हो रहे एक ऑडियो में विधायक को बोलते हुए सुना जा सकता है,'मैं अगले कुछ दिनों में इस्तीफा दे सकता हूं, या इसके लिए कुछ और दिन भी ले सकता हूं, लेकिन मैंने इस्तीफा देने के बारे में तय कर लिया है।'

कुमारस्वामी ने सरकार में सहयोगी कांग्रेस से आठ विधायकों को मंत्री बनाया था जिनमें सतीश करकीहोली, एम बी पाटिल, सी एस शिवाली, एम टी बी नागराज, ई तुकाराम, पी टी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आर बी थिम्मापुर शामिल हैं। आठ में से सात मंत्री उत्तरी कर्नाटक से हैं। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीएस का कोई नेता शामिल नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+