ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस का मंडराया खतरा,गाजियाबाद में मिला पहला मरीज, जानिए क्या है लक्षण
ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस का मंडराया खतरा,गाजियाबाद में मिला पहला मरीज, जानिए क्या है लक्षण
नई दिल्ली, मई 24। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। इस वायरस के खतरे के बाद अब देश पर ब्लैक फंगस का खतरा मंडरा रहा है। देशभर के कई शहरों में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं ब्लैक फंगस के बाद बिहार में व्हाइट फंगस के मामले भी सामने आने लगे। इन दोनों फंगस के बारे में लोग समझ ही रहे हैं कि एक और फंगस से देश में दस्तक दे दी है। नया मामला येलो फंगस का है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में येलो फंगस का नया मामला सामने आया है।
Recommended Video

येलो फंगस ने दी दस्तक
ब्लैक फंगस, वाइट फंगस के बाद अब देश में यलो फंगस ने दस्तक दे दी है। इंसानों में येलो फंसग का पहला मामला सामने आय है। गाजियाबाद में येलो फंगस का पहला केस मिला है, जिसने डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। यह वायरस मरीज के लिए जानलेवा हो सकता है। गाजियाबाद के संजय नगर का रहने वाले शख्स में ये फंगस मिला है। डॉक्टरों ने नंजल एंडोस्कोपी के बाद बतााया कि शख्स येलो फंगस से पीड़ित है।

क्या होता है येलो फंगस
डॉक्टरों के मुताबिक अब तक ये फंगस रेपटाइल्स में होता था, लकिन पहली बार ये फंगस इंसानों में देखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक ये फंगस म्युकस सेप्टिकस होता है, जो शरीर में घाव बनाता है। इन घावों को हीलिंग होने में समय लगता है और कई बार सेप्टीसीमिया पैदा कर सकता है। ये फंगस इतना खतरनाक है कि कई बार ये इंसान के शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है।

क्या है येलो फंगस के लक्षण
अगर लक्षण की बात करें तो येलो फंगस में नाक का बंद होना, शरीर के अंगों का धीरे-धीरे सुन्न होना, शरीर में दर्द होना, कमजोरी महसूस करना सामान्य लक्षण है। इसके अलावा मरीजों के दिल की गति बढ़ जाती है। शरीर में घावों से मवाद बहने लगता है और शरीर कमजोर होने लगता है।

कैसे करें बचाव
डॉक्टरों के मुतबिक ये फंगल नमी वाली जमीन पर पाया जाता है। जिसकी इम्युनिटी कमजोर होती है, ये फंगस उसे अपनी चपेट में ले लेता है। डॉक्टरों के मुताबिक घर के आसपास साफ-सफाई रखकर, निजी स्वच्छता बनाकर रखने से इसससे बच जा सकता है। खासकर उन मरीजों को खासकर अपनी स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए, जो अभी अभी कोरोना से ठीक हुए हैं। खराब और बासी खाने से बचना चाहिए। लोगों को शुद्ध और साफ खाना खाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नमी वाली जगहों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। कोई भी लक्षण दिखने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चहिए।
ब्लैक फंगस: दंत चिकित्सक से जानिए फंगल इंफेक्शन से बचने के सरल उपाय












Click it and Unblock the Notifications