बंगाल के बाद त्रिपुरा में BJP को झटका देने की तैयारी में ममता, विधायक आशीष दास होंगे TMC में शामिल!
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। भाजपा को जल्द ही एक बड़ा झटका लगने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के त्रिपुरा विधायक आशीष दास बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो सकते हैं।

आशीष दास मंगलवार को कोलकाता पहुंचे है और टीएमसी शीर्ष से बात कर रहे हैं और महालया मामस्या यानी बुधवार को पार्टी में शामिल होंगे। आशीष दास इस समय कोलकाता कार्यालय में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ बैठक कर रहे हैं।
आज भाजपा से दे सकते हैं इस्तीफा
संभावना है कि आशीष दास मंगलवार को भाजपा से इस्तीफा दें देंगे। उन्होंने कहा कि वह कालीघाट मंदिर जाएंगे और भाजपा के लिए काम करने के लिए तपस्या के रूप में पूजा करेंगे और फिर अगला कदम उठाएंगे।
टीएमसी को त्रिपुरा सरकार ने नहीं करने दी अनुमति
बता दें हालही में त्रिपुरा सरकार ने दो मौकों पर राज्य में तृणमूल द्वारा प्लान की गई पदयात्रा को अनुमति देने से इंकार कर दिया था। प्रशासन ने 20 सितंबर को पश्चिम और पूर्वी अगरतला थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। 4 नवंबर को दिवाली तक लागू रहने वाला आदेश प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी राजनीतिक सभा या जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया है।
टीएमसी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने इस फैसले को राज्य उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।बता दें त्रिपुरा में 2023 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आशीष दास का भाजपा छोड़ना बड़ा झटका माना जा रहा है।
2023 विस चुनाव के पहले टीएमसी फैला रही ये जाल
टीएमसी जो पहले ही त्रिपुरा में एंट्री कर ली है उसको उम्मीद है कि 2023 में राज्य में बिप्लब देब के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब हो जाएगी।
टीएमस पार्टी विस्तार करने के लिए नजर गड़ाए हुए है
इस साल की शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी जीत के बाद, तृणमूल कांग्रेस अन्य राज्यों में अपने विस्तार करने के लिए नजर गड़ाए हुए है। मार्च 2018 में, भाजपा ने त्रिपुरा में 59 में से 36 सीटों पर चुनाव जीतकर सत्ता में वापसी की। इसने पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के नेतृत्व में राज्य के 25 साल पुराने वाम मोर्चा शासन को उखाड़ फेंका था।












Click it and Unblock the Notifications