कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर बताया अपना हाल

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर बताया अपना हाल

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के प्रकोप एक बार फिर बढ़ चुका है। फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अभिनेत्री नीतू कपूर ने गुरुवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात की पुष्टि की कि उन्‍हें कोविड 19 हुआ है। नीतू सिंह ने ये भी बताया कि वो सेल्‍फ आइसोलेशन में हैं। 62 वर्षीय नीतू सिंह की इस सप्ताह के शुरूआत में कोरोनावायरस की टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

neetu

नीतू कपूर पिछले हफ्ते चंडीगढ़ में अनिल कपूर और वरुण धवन के साथ जुग जुग जीयो फिल्म कर रही थीं, इसके बाद इस फिल्‍म के कलाकारों को कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई थी। जबकि अनिल कपूर ने बाद में उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया था कि वो कोरोना पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। वरुण धवन ने सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने कोरोनावायरस निदान को साझा किया। इस हफ्ते मुंबई लौटी नीतू कपूर ने अपने पोस्ट में अपने प्रशंसकों से "मास्क पहनने" और "दूरी बनाए रखने" का आग्रह किया।

नीतू सिंह ने पोस्‍ट लिखा "इस सप्ताह के शुरू में, मैंने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है और मैं अधिकारियों को उनकी सभी मदद और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद देती हूं। मैं सेल्‍फ आइसोलेशन में हूं, अपने चिकित्सक की सलाह पर दवा ले रही हूं और बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ध्यान रखें।

बता दें अभिनेता वरुण धवन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप पर अपने स्‍वाथ्‍य के बारे में जानकारी दी थी। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, तो जब मैं कोरोना वायरस महामारी के बीच काम पर लौटा तो मैं कोविड-19 पॉजिटिव हो गया हूं। वहीं, राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जीयो' में वरुण धवन की सह-कलाकार और अभिनेत्री नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर द्वारा इंतजाम किए गए एयर एंबुलेंस से मुंबई लौट आईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+