PM Modi in Assam : 'मंदिर कॉरिडोर का होगा जल्द निर्माण', अयोध्या के बाद मां कामख्या के द्वार पर पीएम मोदी
PM Modi in Assam in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवाहटी में हैं, उनकी दो दिवसीय यात्रा का रविवार को दूसरा दिन है। आज सुबह जब वो यहां पर पहुंचे तो राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी आगवानी की।

पीएम मोदी ने असम के लिए लगभग 11,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं का ऐलान किया है और कहा कि 'अयोध्या के बाद मां कामख्या के द्वार पर आया हूं।'
उन्होंने कहा कि 'जल्द ही यहां पर कामाख्या मंदिर कॉरिडोर का निर्माण होगा, 11,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन से असम, पूर्वोत्तर का दक्षिण एशिया के अन्य देशों के साथ संपर्क मजबूत होगा। मालूम हो कि पीएम मोदी नेआज गुवाहाटी में भव्य रोड शो भी किया था।'
अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि ' बीते कुछ दिनों में मुझे देश के अनेक तीर्थों की यात्रा करने का अवसर मिला है, आज मुझे यहां मां कामाख्या दिव्य लोक परियोजना का शिलान्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मां की कृपा से आज मैं आपके बीच में हूं।
'मंदिर हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान'
उन्होंने कहा कि 'असम में आस्था, अध्यात्म और इतिहास से जुड़े सभी स्थानों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है , जिससे विकास अभियान को बल मिला है, हमने पिछले दस सालों में कॉलेज, विवि बनवाए हैं। हमारे मंदिर केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं बल्कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की पहचान हैं, जिन्हें संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी है।'
'आस्था के इन पवित्र स्थानों का महत्व दूसरी सरकारों ने नहीं समझा'
लेकिन अफसोस ये है कि 'आजादी के बाद से देश में सरकारें चलाई वे भी आस्था के इन पवित्र स्थानों का महत्व समझ नहीं पाए। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए अपनी ही संस्कृति, अतीत पर शर्मिंदा होने का एक ट्रेंड बना दिया था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि कोई भी देश अपने अतीत को भूलाकर वर्तमान की नींव और भविष्य का निर्माण नहीं किया जा सकता है।'
आपको बता दें कि पीएम मोदी का ये दौरा आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए काफी अहम माना जा रहा है इसलिए सबकी निगाहें इस दौरे पर लगी हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications