केजरीवाल का अमित शाह को चैलेंज- मोदी से 10 गुना काम किया है, हो जाए खुली बहस

Recommended Video

      Arvind Kejriwal का Amit Shah को Open Challenge,'PM Modi से 10 गुना ज्यादा किया काम' |वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर संगीन आरोप लगाए हैं और उन्होंने विकास के कामों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को को खुली चुनौती दी है। केजरीवाल ने कहा कि हम अमित शाह को दिल्ली की जनता के सामने खुली बहस का चैलेंज देते हैं।

      केजरीवाल ने दी अमित शाह को चुनौती

      केजरीवाल ने दी अमित शाह को चुनौती

      केजरीवाल ने इस बारे में एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने लिखा था कि अमित शाह जी, जितने काम मोदी जी ने चार साल में किए, उस से 10 गुना ज्यादा काम हमने किए है। मोदी जी ने जितने जनविरोधी और गलत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया। मैं आपको चैलेंज देता हूं। आइए इसी राम लीला मैदान में इस पर एक खुली बहस हो जाए।

      मोदी सरकार से 10 गुना काम किया हमने

      अपने ट्वीट में केजरीवाल ने आगे लिखा कि आपको दिल्ली के लोगों ने दो ही काम दिए थे। सफाई और पुलिस, आपने दोनों का बेड़ा गरक कर दिया। ना आपसे दिल्ली की सफाई होती है और ना ही पुलिस संभलती है। हमें दिल्ली वालों ने बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पतालों की जिम्मेदारी दी थी। इनमें हुए अच्छे कामों का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है।

      अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

      अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

      दरअसल इससे पहले रामलीला मैदान में पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक ही मंत्र है झूठ बोलना और बार-बार झूठ बोलना।

      विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिया केजरीवाल को चैलेंज

      केजरीवाल के इस चैलेंज पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट करके केजरीवाल को ही झूठा बोल दिया, उन्होंने लिखा कि अरे केजरीवाल जी मैं आपकों चैलेंज देता हूं कि आप विधानसभा सत्र बुला लीजिए। वहां तो अपकें 66 विधायक है 70 में। मैं आपकें झूठे विकास की पोल खोलूंगा। दिल्ली की सारी जनता के सामने।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+