नए सीबीआई चीफ की खोज में जुटा कर्मिक मंत्रालय, रेस में इन अफसरों का नाम शामिल
नई दिल्ली। आलोक वर्मा को सीबीआई से हटाने और उसके बाद उनके रिटायरमेंट की घोषणा के बाद केंद्र सरकार ने नए सीबीआई चीफ का नाम तय करने की कवायद तेज कर दी है। सीबीआई के शीर्ष पद के लिए कुछ 10 महानिदेशक स्तर के आईपीएस अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इस सूची में 1983, 1984 और 1985 में चुने गए वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के नाम शामिल किए गए हैं।

इन तीन अफसरों का नाम सबसे आगे
फिलहाल इस दौड़ में सब आगे 1985-बैच के आईपीएस अधिकारी, मुंबई पुलिस आयुक्त सुबोध कुमार जायसवाल, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख वाई.सी. मोदी का नाम सबसे आगे है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तीन-चार अधिकारियों के नाम सीबीआई निदेशक पद के लिए चुने जाने के बाद उनको चयन समिति के पास भेजा जाएगा। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। यह समिति ही दो साल के तय कार्यकाल के लिए इनमें से एक नाम पर अंतिम फैसला लेगी।

ये होंगे नए सीबीआई चीफ के चयन के आधार
वर्मा का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने वाला था। नए नाम पर फैसले की घोषणा इस महीने के अंतिम सप्ताह से पहले या अंतिम सप्ताह में हो सकती है। नाम गुप्त रखने की शर्त पर गृह मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि कार्मिक विभाग को दिसंबर 2018 में सीबीआई निदेशक के चयन के लिए 17 अधिकारियों की सूची भेजी गई थी। कर्मिक विभाग अधिकारी के नामों की छोटी सूची बनाने की प्रक्रिया में लगा हुआ हैं। इस सूची में ऐसे अधिकारियों के नाम शामिल किए जाएंगे, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामलों की जांच में अनुभव, सीबीआई में पहले कार्य करने का अनुभव रहा हो। इसके अलावा अधिकारियों की निष्ठा को भी आधार बनाया जाता है।

रेस में शामिल हैं ये नाम
वरिष्ठता और भ्रष्टाचार निरोध के मामलों की जांच में अनुभव के कारण अधिकारियों की सूची में 1983 बैच की अधिकारी और गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) रीना मित्रा, उत्तर प्रदेश के पुलिस डीजी ओ पी सिंह और सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल राजीव राय भटनागर के नाम ऱखा गया है। वहीं 1984 बैच के कुछ प्रमुख नामों में एनआईए चीफ वाई सी मोदी, एनएसजी के डायरेक्टर जनरल सुदीप लखटकिया, पुलिस रिसर्ज एंड डेवलपमेंट ब्यूरो के प्रमुख ए पी माहेश्वरी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलोजी एंड फॉरेंसिक साइंस के डायरेक्टर एस जावेद अहमद, बीएसएफ के डायरेक्टर जनरल रजनीकांत मिश्रा और आईटीबीपी के प्रमुख एस एस देसवाल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई पुलिस कमिश्नर सुबोध कुमार जायसवाल भी दावेदार हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications