आमिर खान-किरण राव के बाद बॉलीवुड में एक और रिश्ते का अंत, शादी के 21 साल बाद पत्नी से तलाक लेंगे कमल सदाना

आमिर खान-किरण राव के बाद बॉलीवुड में एक और रिश्ते का अंत,पत्नी से तलाक लेंगे कमल सदाना

मुंबई। Bollywood Divorce. हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir khan) और किरण राव ( Kiran Rao) के तलाक की खबरें आई। दोनों ने कैमरे के सामने आकर अपने रिश्ते के अंत का भी ऐलान किया और सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्तों के खत्म होनी की खबर खुद दुनिया को दी। आमिर और किरण के बाद अब बॉलीवुड में एक और रिश्ते का अंत हो गया। एक्ट्रेस काजोल( Kajol) के को-स्टार रह चुके अभिनेता कमल सदाना (Kamal Sadanah) शादी के 21 सालों के बाद अपनी पत्नी लीजा जॉन (Lisa John) से अलग हो रहे हैं।

 बॉलीवुड में एक और रिश्ते का अंत

बॉलीवुड में एक और रिश्ते का अंत

कमल सदाना और लीजा जॉन शादी के 21 सालों के बाद अलग हो रहे हैं। कमल सदाना ने ईटाइम्स के साथ दिए क इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि वो अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। तलाक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि 1 जनवरी 2000 को कमल सदाना ने मेकअप आर्टिस्ट लीजा जॉन से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अंगद और बेटी का नाम लीया है। शादी के इतने सालों बाद अब दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

21 साल की शादी के बाद रिश्ते का अंत

21 साल की शादी के बाद रिश्ते का अंत

कमल सदाना और लीजा की शादी 2000 में हुई थी। दोनों की मुलाकात शूटिंग के दौरान हुई थी। अब दोनों के रिश्ते का अंत हो गया है। दोनों फिलहाल अलग-अलग रह रहे हैं। अलगाव के बाद लीजा अपने माता-पिता के पास गोवा चली गई हैं। वहीं कमल मुंबई में रह रहे हैं। दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है, क्योंकि दोनों के बीच आपसी सहमति से बात नहीं बन पा रही है। इस तलाक को लेकर कमल सदाना ने कहा कि दो लोग समझदार हो जाते हैं और उनके रास्ते अलग हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कई लोगों के साथ होता है, हम भी उनमें से एक हैं।

एक्ट्रेस काजोल के साथ बॉलीवुड में किया था डेब्यू

एक्ट्रेस काजोल के साथ बॉलीवुड में किया था डेब्यू

आपको बता दें कि कमल सदाना मशहूर फिल्ममेकर ब्रिज सदाना और एक्ट्रेस सईदा खान के बेटे हैं। कमल के पिता बिज्र सदाना ने 21 अक्टूबर 1990 को अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने खुद भी आत्महत्या कर ली थी। कमल सदाना के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1992 में काजोल के साथ फिल्म 'बेखुदी' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने 90 के दशक में कई फिल्में की। साल 1993 में आई 'रंग' फिल्म से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कई फिल्मों के प्रोडक्शन में मदद की। वर्तमान में भी वो फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं।

Video: पति राज कौशल की मौत के बाद पहली बार वॉक पर निकलीं मंदिरा बेदी, लोगों ने की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+