70 लाख के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, अहमदाबाद में मेरे स्वागत के लिए होंगे 1 करोड़ लोग

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले उनके स्वागत में खड़े होने वाले लोगों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे हो रहे हैं। खुद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक वीडियो में दावा किया था कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम के बीच उनकी स्वागत के लिए करीब 70 लाख लोग आने वाले हैं। अब एक बार फिर ट्रंम ने दावा किया है कि उनके स्वागत में 1 करोड़ लोग आने वाले हैं। यह दावा भी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी के हवाले से किया है।

भारत के दो दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं ट्रंप

भारत के दो दिवसीय यात्रा पर आने वाले हैं ट्रंप

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ 24 फरवरी को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी तैयारियों को लेकर मोदी सरकार बड़े-बड़े कार्यक्रम कर रही है। डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए कितने लोग इकट्ठा होने वाले हैं या आ रहे हैं इस बात की पुष्टी सरकार ने नहीं की है। ट्रंप के एक के बाद एक दावे को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ रहा है। ट्रंप के ट्रोल होने की एक वजह यह भी है कि एक अनुमान के मुताबिक अहमदाबाद की कुल आबादी 80 लाख है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति का नया दावा

दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है जिसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप भी काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में अमेरिका के कॉलराडो में आयोजित एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, अगले सप्ताह मैं भारत दौरे पर जा रहा हूं, पीएम मोदी मुझे काफी पसंद हैं और मैं उनसे ट्रेड डील को लेकर भी बात करने वाला हूं। इसी बीच उन्होंने कहा कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से स्टेडियम जाते समय 10 मिलियन (1 करोड़) लोग हमारा स्वागत करेंगे। ट्रंप ने कहा, पीएम मोदी ने कहा है कि 10 मिलियन लोग आपका स्वागत करेंगे।

अहमदाबाद की आबादी 55 लाख

अहमदाबाद की आबादी 55 लाख

रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि हमारे पास आपके स्वागत के लिए लिए 10 मिलियन लोग होंगे। यह मेरी समस्या है, हमारे पास एक पैक हाउस है, हमारे पास बहुत से लोग हैं। ट्रंप ने पीएम मोदी के हवाले से कहा कि भारत में उनका भव्य स्वागत होने जा रहा है। वहां जो नया स्टेडियम है बहुत सुंदर बना है। ट्रंप के इस दावे के बाद यह सवाल खड़ा होने लगा है कि इतने लोग अहमदाबाद में आएंगे कहां से? 2011 की जनगणना में अहमदाबाद की आबादी 55 लाख (5.5 मिलियन) थी और यह 2020 में 86 लाख (8.6 मिलियन) होने का अनुमान है।

मोटेरा स्‍टेडियम में मेगा इवेंट

मोटेरा स्‍टेडियम में मेगा इवेंट

अहमदाबाद के मोटेरा स्‍टेडियम में 24 फरवरी को 'नमस्‍ते ट्रंप' मेगा इवेंट का आयोजन होना है। सूत्रों की मानें तो अब ट्रंप बस इसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पहले उन्‍हें साबरमती आश्रम जाना था लेकिन अब उनका साबरमती आश्रम जाने का कार्यक्रम रद्द हो सकता है। द हिंदू की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पहले जिस मोटेरा स्‍टेडियम का उद्घाटन किया जाना था, अब उसका उद्घाटन बाद में होगा। अभी इसकी तारीख तय नहीं है। फिलहाल इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

पहली बार भारत आ रहे हैं दामाद जेरेड कुशनर

पहली बार भारत आ रहे हैं दामाद जेरेड कुशनर

गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ 24-25 फरवरी को भारत का दैरा कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर पहली बार भारत दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि साल 2017 के नवंबर में इवांका ट्रंप हैदराबाद आई थीं लेकिन उस दौरान उनके पति साथ नहीं थे। हैदराबाद में उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया और इवांका ट्रंप पहले अहमदाबाद फिर आगरा की यात्रा पर जाएंगे, यहां वह ताजमहल के भी दीदार करेंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप के मोटेरा पहुंचने से पहले स्टेडियम पर पुलिस-कमांडोज की रिहर्सल, सड़कें 8 बजे से ब्लॉक होंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+