मोदी-ट्रंप के मोटेरा पहुंचने से पहले स्टेडियम पर कमांडोज का सख्त पहरा, सड़कें 8 बजे से ब्लॉक होंगी

अहमदाबाद. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से पहले गुजरात में अहमदाबाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हैं। एयरपोर्ट से लेकर, रोड शो वाले रूट, साबरमती आश्रम और मोटेरा स्टेडियम तक हजारों की संख्या में पुलिस जवान, अर्द्धसैनिक बल एवं अमेरिकी सिक्योरटी गार्ड्स तैनात हैं। कई स्थानों पर व्यापक स्तर पर रिहर्सल हो रही हैं। 24 जनवरी की दोपहर मोटेरा स्टेडियम में मोदी-ट्रंप का नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम होगा, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिसमें बॉलीवुड कलाकारों से लेकर, स्वरसाधक, क्रिकेटर, राजनेताओं एवं धर्मगुरुओं की भी मौजूदगी रहेगी। ऐसे में हाई-प्रोफाइल लोगों की सुरक्षा की खातिर हर जतन किए जा रहे हैं।

24 फरवरी को सभी मार्ग सुबह 8 बजे से ब्लॉक होंगे

24 फरवरी को सभी मार्ग सुबह 8 बजे से ब्लॉक होंगे

अहमदाबाद के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, 24 फरवरी के दिन सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जाने वाले सभी मार्ग सुबह 8 बजे से ब्लॉक हो जाएंगे। इस दौरान यहां सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। ट्रंप के रोड शो में भी बाहरी वाहनों को हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा। उनके कार्यक्रम को देखते हुए न सिर्फ अहमदाबाद एयरपोर्ट बल्कि, मोटेरा स्टेडियम की ओर जाने वाले मार्ग भी आमजन के लिए बाधित रहेंगे। यह पाबंदी ट्रम्प के अहमदाबाद के कार्यक्रम के खत्म होने तक प्रभावी रहेगी।

Recommended Video

    Donald Trump India visit: Trump का नया दावा, कहा- 10 million लोग करेंगे स्वागत। वनइंडिया हिंदी
    आगवानी के दौरान 'अनेकता में एकता' की झलक दिखेगी

    आगवानी के दौरान 'अनेकता में एकता' की झलक दिखेगी

    ट्रंप के रोड शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव कर सकते हैं। उसके बाद रोड शो में गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा-गिद्दा, राजस्थान का घूमर, आंध्र प्रदेश कुचीपुड़ी, ओड़ीसा का धुमरा, महाराष्ट्र का लावणी, असम का बिहू, उत्तर प्रदेश की नौटंकी, बिहार की विदेशिया जैसे आयोजन भी होंगे। भाजपा के अन्य भाषाभाषी प्रकोष्ठ के संयोजक नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि विविध राज्यों के अग्रणियों के साथ मनपा आयुक्त व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रोड शो के कार्यक्रमों को तय किया गया है। पदाधिकारियों का कहना है कि, ट्रंप के स्वागत के दौरान 'अनेकता में एकता' की झलक दिखेगी।

    देशभर के उद्यमियों में ट्रंप से मिलने की होड़

    देशभर के उद्यमियों में ट्रंप से मिलने की होड़

    ट्रंप से मिलने के लिए राज्य एवं देशभर से उद्यमी अहमदाबाद आएंगे। अकेले सूरत से ही 250 उद्यमियों की सूची चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने भेजी है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख केतन देसाई ने कहा कि ट्रंप से मिलने के लिए सूरत और दक्षिण गुजरात से अलग-अलग औद्योगिक संस्थाओं के अंदाजन 250 लोगों की सूची भेजी है। इसके पहले 600 लोगों की सूची भेजी थी, लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प का कार्यक्रम बदलने के कारण उसमें पहुंचने के इच्छुक उद्यमियों को रात के दो-तीन बजे ही निकलना पड़ेगा, ऐसी परिस्थिति बनी थी। इस कारण कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। मगर, फिर भी काफी संख्या में उद्यमियों के आने की संभावना है।

    Oneindia.com पर मोदी-ट्रंप की अहमदाबाद विजिट को लेकर लगातार न्यूज अपडेशन हो रहा है। ये भी पढ़ सकते हैं:-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+