Lok Sabha Elections: 5वें चरण के बाद क्या है फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी? भाजपा 300 पार या मिली-जुली सरकार
Phalodi Satta Bazar News: '400 पार' का दावा करने वाली भाजपा को अब पांचवें चरण के मतदान के बाद फलोदी सट्टा बाजार से बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। सोमवार 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग के बाद फलोदी सट्टा बाजार के भाव बदल गए हैं। ऐसे में जानिए अब चुनाव की कैसी तस्वीर सामने आ रही है?
20 मई सोमवार को लोकसभा चुनाव के तहत 5वें चरण का मतदान पूरा हुआ। 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोट डाले गए। इसके तुरंत बाद अब सट्टा बाजार का अुनमान सामने आया है।

20 मई हुए चुनाव के बाद अब 25 मई को छठे चरण और 1 जून को आखिरी यानी सातवें चरण की वोटिंग होनी है। इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएगे। हालांकि, नतीजे से पहले हर कोई अपने-अपने हिसाब से हार-जीत का आंकलन कर रहा है।
सटीक आंकलन का भरोसा
लेकिन इस बीच राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार पर सबकी नजर है। क्योंकि फलोदी सट्टा बाजार अपने आंकलन को लेकर देशभर में भरोसा कायम कर चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि दावा किया जाता है कि फलोदी सट्टा बाजार में लगाए गए हार-जीत के आंकलन सबसे सटीक होते हैं।
अब ताजा आंकलन में भाजपा की स्थिति कमजोर होती दिखाई पड़ रही है। अब तक तो अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा को 300 सीट भी आसानी नहीं मिलने वाली है।
अब तक 430 सीटों पर वोटिंग
दरअसल, देश में लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। 5 चरणों में 430 सीटों पर वोटिंग पूरी हो चुकी है। पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 89, तीसरे चरण में 94 और चौथे चरण में 96 और पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान हुआ है।
जानिए कितनी मिल रही सीटें
अब तक के मतदान के आधार पर फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान है कि भाजपा 296-300 सीट जीत सकती है जबकि एनडीएम को मिलाकर यह आंकड़ा 329 से 332 पहुंच सकता है।
फलोदी सट्टा बाजार का राज्यवार अनुमान
- गुजरात में 26 सीटें भाजपा
- मध्य प्रदेश में 27-28 सीटें भाजपा
- राजस्थान में 18-20 सीटें भाजपा
- ओडिशा में 11-12 सीटें भाजपा
- पंजाब में 2-3 सीटें भाजपा
- तेलंगाना में 5-6 सीटें भाजपा
- हिमाचल में 4 सीटें भाजपा
- पश्चिम बंगाल में 20-22 सीटें भाजपा
- छत्तीसगढ़ में 10-11 सीटें भाजपा
- उत्तराखंड में 5 सीटें भाजपा
- दिल्ली में 6-7 सीटें भाजपा
- हरियाणा में 5-6 सीटें भाजपा
- उत्तर प्रदेश 64-65 सीटें भाजपा
- झारखंड में 10-11 सीटें भाजपा
- तमिलनाडु में 3-4 सीटें भाजपा
नोटः यहां पर दी गई जानकारी अखबार, मीडिया रिपोर्ट्स और सट्टा बाजारों के जानकारों के माध्यम से दी गई है। हमारा उद्देश्य सट्टा को किसी भी प्रकार से प्रोत्साहन करना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications