Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नोटबंदी के 50 दिन हो गए पूरे लेकिन अब भी 60 फीसदी एटीएम मशीनें नहीं दे सकती कैश

नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो चुके हैं, फिर भी बैंक एटीएम मशीनों में पैसे डालने वाली एजेंसियों की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। 100 करोड़ रुपए मांगने पर कुल राशि का सिर्फ एक-तिहाई ही मिल रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए वादे के मुताबिक नोटबंदी के 50 दिन पूरे हो चुके हैं। बावजूद इसके देश भर में करेंसी की कमी बरकरार है। एटीएम मशीनों में पैसा डालने वाले वाली अग्रणी एजेंसियों का कहना है कि 2.2 लाख एटीएम मशीनों में से सिर्फ 35-40 फीसदी एटीएम ही कैश देने में सक्षम हैं। इसी काम से जुड़े फिडेल्टी इन्फॉर्मेशन सर्विसेज (FIS)के मैनेजिंग डायरेक्टर रामस्वामी वेंकटचलम ने कहा कि बैंक अभी भी पूरी तरह से कैश की मांग को पूरा करने में अक्षम हैं, जिससे कि एटीएम 24 घंटे सातों दिन चल सके। कहा कि FIS के 12,000 में से 37 फीसदी एटीएम काम कर रहे हैं। देश भर में भी कुल 35-40 फीसदी एटीएम ही काम कर रहे हैं।

50 दिन हो गए पूरे लेकिन अब भी 60 फीसदी एटीएम मशीनों ही कैश देने में सक्षम

कहा कि एटीएम ना चल पाने की वजह है कैश का उपलब्धता ना होना। इसी काम से जुड़े नवरोज दस्तूर ने कहा कि हम अगर सभी एटीएमों के लिए 100 करोड़ रुपए का इंडेंट दे रहे हैं तो हमें इसका सिर्फ एक तिहाई हिस्सा ही बैंकों से मिल पाता है। हालांकि सभी एटीएमों को 2,000 और 5,00 रुपए की करेंसी नोट निकालने में सक्षम हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातार बड़ी नोट ही निकाल रहे हैं, क्योंकि कम वैल्यू की नोट ना आ पाने से दिक्कत हो रही है।
रामस्वामी ने कहा कि बमुश्किल 5-10 फीसदी एटीम ही अब किन्हीं कारणों से बंद है लेकिन कम से कम 1.8 से 1.9 लाख तक एटीएम सही कर दिए गए हैं। कहा कि 8 नवंबर के बाद से 10 दिन के भीतर जो हमारे लिए सबसे ज्यादा पीक टाइम था, उस दौरान ही कई एटीएम काम करने लगे थे। आम तौर पर एक एटीएम मशीन में 4 कंटेनर होते हैं, जिन्हें कैशकेट कहा जाता है, इनमें से हर एक में 2,500 करेंसी नोट रखे जा सकती हैं। इस हिसाब से एटीएम में 10,000 करेंसी नोट रखी जा सकती है। ये भी पढ़ें: नोटबंदी: बैंक में 500-1000 के पुराने नोट जमा करने का आज आखिरी दिन, जानिए खास बातें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+