23 साल बाद एक्ट्रेस विजयाशांति की घर वापसी, कांग्रेस छोड़ सोमवार को बीजेपी में होंगी शामिल

नई दिल्ली। अभिनेत्री से नेता बनीं विजयाशांति ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के शीर्ष सूत्रों से प्राप्त जानकारी की मानें तो विजयाशांति सोमवार को यानी 7 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो जाएंगी। पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं थी और अब पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। विजयाशांति सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगी। बता दें कि विजयाशांति 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

After 23 years the return of actress Vijayashanti leave Congress and join BJP on Monday

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बांदी संजय कुमार भी हैदराबाद से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सोमवार को विजयाशांति के बीजेपी में शामिल होने के कार्यक्रम में वह भी उपस्थित होंगे। एक्ट्रेस विजयाशांति को दक्षिण सिनेमा का अमिताभ बच्चन माना जाता है। विजयाशांति ने साल 1997 से बीजेपी में शामिल होने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। तेलंगाना अलग राज्य के आंदोलन के दौरान वह टीआरएस प्रमुख केसीआर की भी करीबी मानी जाने लगी थीं। बाद में विजयाशांति टीआरएस में शामिल हुई थीं।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केएस अलागिरी निकले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

एक्ट्रेस विजयाशांति टीआरएस टिकट पर चुनाव लड़ने और 2009-2014 के बीच निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद वह मेडक से सांसद बनीं। इसके बाद उन्होंने 2014 में टीआरएस से इस्तीफा देने के बाद 2014 में कांग्रेस में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में हो रहे व्यवहार से विजयाशांति खुश नहीं थीं। बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बीजेपी में शामिल होने वाली विजयाशांति दूसरी एक्ट्रेस हैं, उनसे पहले अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी की सदस्यता ली थी। भाजपा महासचिव सीटी रवि, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और भगवा पार्टी के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में खुशबू सुंदर बीजेपी में शामिल हुई थीं। अब 23 साल बाद एक्ट्रेस विजयाशांति की भी घर वापसी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+