Manipur Violence: मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, राज्य सरकार ने AFSPA को अगले छह महीने के लिए बढ़ाया

AFSPA extended in manipur: मणिपुर सरकार ने मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर बुधवार को पूरे राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है। 19 पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है। राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, अधिकारियों ने बताया है कि विभिन्न चरमपंथी/विद्रोही समूहों की हिंसक गतिविधियों के कारण पूरे मणिपुर राज्य में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों के उपयोग की आवश्यकता है।

घोषित अशांत क्षेत्रों में राज्य की राजधानी इम्फाल, लाम्फेल, सिटी, सिंगजामेई, सेकमाई, लामासांग, पाटसोई, वांगोई, पोरोम्पैट, हेइंगांग, लामलाई, इरिलबुंग, लीमाखोंग, थौबल, बिष्णुपुर, नामबोल, मोइरंग, काकचिंग और जिरीबाम शामिल हैं।

6 महीने के लिए बढ़ाया गया AFSPA
मणिपुर सरकार ने सात जिलों के उन्नीस पुलिस स्टेशनों को छोड़कर मणिपुर के सभी हिस्सों में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम 1958 ( AFSPA) को 1 अक्टूबर से अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।

Manipur Violence

अधिसूचना में आगे कहा गया है कि राज्य में समग्र कानून और व्यवस्था की स्थिति और राज्य मशीनरी की क्षमता को देखते हुए, राज्य सरकार ने वर्तमान अशांत क्षेत्र की स्थिति पर छह महीने तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया है।

राज्य की राजधानी इंफाल में मंगलवार को दो युवकों के अपहरण और हत्या के खिलाफ छात्र समूहों ने बड़े पैमाने पर विरोध रैलियां निकालीं। हत्याओं की खबर सामने आने के बाद मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का नया दौर शुरू हुआ और प्रदर्शनकारियों की रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ झड़प भी हुई, जिसमें कम से कम 45 प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+