केरल के वायनाड में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू का कहर, 300 सुअरों को मारने के दिए गए निर्देश
तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई: कोरोना वायरस के मामले कुछ राज्यों में फिर बढ़ रहे हैं वहीं अब केरल के वायनाड से एक और डरा देने वाली खबर सामने आई है। केरल के वायनाड जिले के मनंतावडी में दो पशुपालन केंद्रों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' के मामले सामने आए हैं। भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में सैंपल की जांच हुई जिसमें वायनाड के इस जिले के दो farms के सूअरों में इस बीमारी की पुष्टि हुई थी।
Recommended Video

अधिकारियों ने बताया कि कई सुअरों की एक साथ मौत हुई जिसके बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिसमें अफ्रीकी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई,वहीं दूसरे केंद्र में 300 सूअरों को मारने के निर्देश दिए गए हैं।पशुपालन विभाग ने कहा बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बता दें सबसे पहले बरेली में पहला मामला सामने आया था जिसके बाद केंद्र सरकार की चेतावनी के बाद जैव सुरक्षा उपायों पर विशेष तौर पर धयान दिया जा रहा था। रिपोर्ट के अनुसार पहले बिहार और कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' के केस सामने आए थे। बता दें ये अफ्रीकन स्वाइन फ्लू बहुत तेजी से फैलता है और ये बहुत ही संक्राम और घातक बीमारी है।












Click it and Unblock the Notifications