भारत में रह रहे अफगानियों को सताई अपने परिवार की चिंता, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
कोलकाता, अगस्त 17। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पैदा हुए हालात को लेकर भारत में रहने वाले अफगानी लोग अपने परिवार को लेकर बहुत चिंतिंत हैं। भारत में रह रहीं ऑल इंडिया पख्तून जिगरा ए हिंद की अध्यक्ष यासमीन निगार खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि भारत में रह रहे अफगानी अपने परिवारों को लेकर काफी टेंशन में हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में पिछले 1-2 दिनों से जो स्थिति बनी हुई है, वो काफी चिंताजनक है।

Recommended Video
तालिबान पर भरोसा नहीं किया जा सकता- यासमीन
आपको बता दें कि यासमीन निगार खान अफगानिस्तान के नेता अब्दुल गफ्फार खान की पोती हैं। अब्दुल गफ्फार खान स्वतंत्रता सेनानी थे और हमेशा उन्हें हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता था। उनकी बेटी भी उन्हीं के आदर्शों पर चली हैं। आज जो अफगानिस्तान के हालात हैं, उनसे वो बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा है, "तालिबान ने बिना किसी संघर्ष के वहां की सत्ता पर कब्जा कर लिया है। तालिबान पर भरोसा नहीं किया जा सकता।"
पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार
यासमीन का कहना है कि तालिबान अभी कुछ कह रहा है और बाद में कुछ कहेगा, हम तो बस पीएम मोदी समेत दुनिया के तमाम बड़े नेताओं से अपील करते हैं कि वो हमारी मदद करें, जिस तरह इन्होंने सीरिया, फिलिस्तीन और अन्य गृहयुद्ध में झुलसे हुए देशों की मदद की है, उसी तरह अफगानिस्तान की मदद भी करनी चाहिए।
यासमीन निगार खान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के देश छोड़कर जाने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इन मुश्किल हालात में कई नेताओं ने देश छोड़ दिया है और गरीब जनता को मरने के लिए छोड़ दिया है, उनकी देखभाल कौन करेगा?
काबुल पर तालिबान का कब्जा
आपको बता दें कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर भी अब तालिबानी आतंकियों का कब्जा हो गया है। सोमवार को आतंकियों ने राष्ट्रपति भवन और संसद पर कब्जा कर लिया। वहीं अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश का पैसा लूटकर वहां से भाग निकले। इसके अलावा अफगानिस्तान के लोग भी अब देश छोड़ने पर मजबूर हैं। सोमवार को अमेरिकी एयरफोर्स के एक विमान पर लोग लटक-लटकर अफगानिस्तान से बाहर जाना चाहते थे। काबुल एयरपोर्ट पर सैंकड़ों की संख्या में आए लोगों से वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग तो विमान की छत पर और व्हील पर लटक गए।












Click it and Unblock the Notifications