Coronavirus से लड़ाई में भारत ने अफगानिस्तान को दी दवाईयां, अशरफ गनी ने कहा- शुक्रिया
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैश्विक लड़ाई में भारत ने अफगानिस्तान को हाइड्रॉक्सक्लोरोक्वीन, पैरासिटामॉल सहित गेहूं सहित अन्य राहत सामग्री भेजी है। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन दवाएं भेजने के लिए शुक्रिया कहा था।

इसके जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान इतिहास, भूगोल और संस्कृति के संबंधों के आधार पर एक विशेष मित्रता साझा करते हैं। लंबे समय से हमने आतंकवाद के संकट के खिलाफ संयुक्त रूप से लड़ाई लड़ी है। हम इसी तरह एकजुटता और साझा संकल्प के साथ COVID 19 का मुकाबला करेंगे।
क्या लिखा अशरफ गनी ने
उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका धन्यवाद और हम 500K (5 लाख) हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट, 100K (एक लाख) पेरासिटामोल की टैबलेट और 75,000 मीट्रिक टन गेहूँ उपलब्ध कराने के लिए भारत को धन्यवाद करते हैं। गेंहूं की पहली खेप (5,000 मीट्रिक टन) एक दिन में अफगान के लोगों के लिए अफगानिस्तान पहुँच जाएगी।"
अशरफ घनी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- भारत में उपलब्धता बढ़ने पर दवाओं और उपकरणों सहित अन्य वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए आगे की प्रतिबद्धताओं के लिए भी आपका धन्यवाद। Covid19 के कठिन समय में, सहयोगियों और दोस्तों के बीच घनिष्ठ सहयोग हमें इस खतरे से लड़ने और हमारे लोगों को बचाने के लिए बेहतर तैयार करेगा।"












Click it and Unblock the Notifications