भारतीय पत्रकार की हत्या पर अफगानी राष्ट्रपति समेत कई बड़ी हस्तियों ने व्यक्त किया दुख
नई दिल्ली, 16 जुलाई: हाल ही में अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान से वापसी कर ली थी, जिसके बाद से वहां पर तालिबान हाबी हो रहा है। मौजूदा वक्त में स्पिन बोल्डाक क्षेत्र के हालात सबसे ज्यादा बुरे हैं, जहां पर अफगान सेना और आतंकियों के बीच युद्ध जारी है। इस बीच वहां पर कवरेज करने गए भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। जिस पर देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है।

इस घटना पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने कहा कि कंधार में तालिबान के अत्याचारों को कवर कर रहे रॉयटर्स के फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की हत्या की खबर से मैं दुखी हूं। मैं इस मुश्किल वक्त में सिद्दीकी के परिवार और मीडियाकर्मियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही सरकार की ओर से पत्रकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराता हूं। वहीं मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारतीय दूतावास लगातार अफगान अधिकारियों के संपर्क में है। साथ ही घटना का हर अपडेट पत्रकार के परिवार को दिया जा रहा है।
Recommended Video
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि दानिश सिद्दीकी के परिवार और दोस्तों के साथ मेरी संवेदना है। मैं भारत सरकार से उनका पार्थिव शरीर वापस भारत लाने की मांग करता हूं। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दानिश सिद्दीकी अपने पीछे असाधारण काम छोड़ गए हैं। उन्होंने फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता और कंधार में अफगान बलों के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने उनकी एक तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications