अमेरिकी ड्रोन हमले में आईएसआईएस का अफगान-पाकिस्तान क्षेत्र का मुखिया ढेर

पेशावर/ वाशिंगटन। आतंकी संगठन आईएसआईएस की अफगानिस्तान और पाकिस्तान शाखा का प्रमुख अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया हैं। इस बात की पुष्टि पेंटागन के प्रवक्ता ने की है।

taliban

पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई को अमेरिकी ड्रोन हमले में आईएसआईएस के पाक-अफगानिस्तान के मुखिया को ढेर किया गया।

मारे गए आईएसआईएस के आतंकी का नाम सईद खान है। इसकी जिम्मेदारी अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अपना नेटवर्क तेज करने की थी। सईद को ऐसी जिम्मेदारी तब दी गई थी, जब पहले से ही इन क्षेत्रों में अतालिबान और अल कायदा का दबदबा था।

अमेरिका ने अपने हमलों में दूसरे बड़े आतंकी को मारने का दावा किया है। अमेरिका ने इससे पहले अफगान तालिबान नेता मुल्लाह अख्तर मंसूर को मार गिराया था।

अमेरिका ने इन दिनों तालिबान के प्रमुख इलाकों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ऐसा तब हुआ है जब तालिबान ने हेलमंद और कुंदूज के इलाकों पर कब्जा जमा लिया है। अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक अफगान सेना ने इस क्षेत्र में 5 फीसदी अपना कब्जा खो दिया है।

पिछले दिनों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हुए बम विस्फोट में भी आईएसआईएस का नाम आया था। पाकिस्तान के एक सिविल अस्पताल में हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी भी आईएसआईएस ने ली थी। इस बम विस्फोट में 74 लोग मारे गए थे। वहीं काबुल में हुए बम विस्फोट की जिम्मेदारी भी आईएसआईएस ने ली ही थी।

सईद खान के मारे जाने की पुष्टि पहले अफगान इंटेलीजेंटस एजेंटस ने नहीं की थी। पर बाद में अफगान सरकार के एंबेस्डर उमर जाखिलवाल ने बताया कि अब खान के मारे जाने की पुष्टि हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+