अफगानिस्‍तान में बम ब्‍लास्‍ट, 6 लोगों की मौत, 8 से ज्‍यादा जख्‍मी

काबुल। अफगानिस्‍तान के जघातु जिले के दारा ए कियाक इलाके में सड़क किनारे बम ब्‍लास्‍ट हुआ है। इस हादसे में 6 नागरिकों की मौत हो गई है जबकि आठ से अधिक लोग बुरी तरह जख्‍मी हो गए हैं। इस बात की जानकारी गजनी प्रांत के प्रवक्‍ता वाहिदुल्‍लाह जुमाजादा ने दी है। बताया जा रहा है कि इस बम को रास्ते से गुजरने वाले सैन्य काफिले को निशाना बनानेके लिए लगाया गया था। लेकिन, एक यात्री गाड़ी इस आईईडी की चपेट में आ गई। धमाके के कारण गाड़ी पूरी तरह बर्बाद हो गई।

अफगानिस्‍तान में बम ब्‍लास्‍ट, 6 लोगों की मौत, 8 से ज्‍यादा जख्‍मी

अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने शनिवार को नागरिक हताहतों के आंकड़े जारी किए। जिसमें कहा गया है कि पिछले सप्ताह में तालिबान हिंसा में 23 नागरिक मारे गए और 45 अन्य घायल हो गए। इन आंकड़ों को लेकर तालिबान ने अबतक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के आंकडों के अनुसार अफगानिस्तान के 16 प्रांतों ने पिछले सात दिनों में तालिबान ने 284 हमले किए हैं। एनएससी के प्रवक्ता जावेद फैसल ने कहा कि जिन प्रांतों में ज्यादातर घटनाएं सामने आईं उनमें काबुल, कंधार, नंगरहार और हेरात शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+