VIDEO: अभिनंदन की रिहाई पर बोले अफगानी भाईजान- सलाम उस मां को, जिसने शेर पैदा किया

नई दिल्ली। पूरा देश आज बेहद उत्सुकता से विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी का इंतजार कर रहा हैं। अटारी बॉर्डर पर उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हर कोई उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहा है। अभिनंदन की बहादुरी की तारीफ केवल भारतीय ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान के लोग भी कर रहे हैं। अपनी हंसी के कारण लोकप्रिय हो चुके अफगानी भाईजान ने विंग कमांडर अभिनंदन को सैल्यूट किया है तो साथ ही पाकिस्तान की क्लास भी लगाई है।

'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा इंसान नहीं देखा'

'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा इंसान नहीं देखा'

अबकी अपलोड किए गए वीडियो में अफगानी भाईजान ने विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में कहा है, 'मैंने अपनी पूरी जिंदगी में ऐसा इंसान नहीं देखा है, ये किस मिट्टी का बना हुआ है, काश! ये मेरे देश में पैदा होता। उसकी आंखों में ना कोई डर है, ना कोई शिकस्त और दुश्मन देश में ऐसे बात करता है जैसे वह अपने घर में हो। मैं सैल्यूट करता हूं आपको दिल से और मैं सैल्यूट करता हूं उस शेरनी मां को जिसने ऐसे बेटे को जन्म दिया।'

अफगानी भाईजान की पाक को नसीहत

अफगानी भाईजान ने एक बार फिर पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाई और नसीहत दी कि जो पैसा दूसरे देशों से भीख मांगकर लाते हो, उसे आत्मघाती हमलावर तैयार करने में खर्च ना करो। इसके पहले भी अफगानी भाईजान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने इमरान खान के नए और पुराने अंदाज को दिखाया था। उस वीडियो में पीएम बनने के पहले और पीएम बनने के बाद के इमरान खान के बयानों को दिखाया गया था।

अफगानी भाईजान ने पहले भी लगाई थी पाक की क्लास

अफगानी भाईजान ने पहले भी लगाई थी पाक की क्लास

शेयर किए गए वीडियो में दिखाया गया कि पीएम बनने से पहले इमरान खान मंच से कहते थे कि वह ऐसे पाकिस्‍तान का सपना लेकर आए हैं जो किसी दूसरे देश के आगे हाथ नहीं फैलाएगा और कर्ज नहीं लेगा। लेकिन पीएम बनते ही वे दूसरे देशों से मिलने वाले आर्थ‍िक पैकेज को खुशखबरी बताते हुए जनता को संबोध‍ित करते देखे जा सकते हैं। अफगानी भाईजान ने कहा था कि इमरान खान हाथ में कटोरा लेकर सारे मुल्कों से भीख मांग रहे हैं। पुलवामा हमले के बाद अफगानी भाईजान ने भारतीयों को समर्थन देने की बात की थी और शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+