दिल्ली बीजेपी को तगड़ा झटका, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए दो नेता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 नजदीक आते ही नेताओं के दल बलदलने का दौर शुरू हो गया है। नेता मौका देख पुरानी पार्टी छोड़ नई पार्टी से जुड़ने लगे हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली में देखने को मिला है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के दो नेता धर्मवीर अवाना और राजू निर्मल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। इन दो नेताओं के आप में शामिल होने के बाद दिल्ली बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। आप की सदस्यता ग्रहण के दौरान आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता वहां मौजूद थे।

इन नेताओं से पार्टी को मिलेगी मजबूती

इन नेताओं से पार्टी को मिलेगी मजबूती

इन नेताओं के ज्वानिंग के अवसर पर आप दक्षिण दिल्ली लोकसभा प्रभारी राघव चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि मैं दो वरिष्ठ नेताओं का आप में स्वागत करता हूं जो कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई को मजबूती देंगे। विशेषकर दक्षिण-दिल्ली लोकसभा ईकाई को मजबूती देंगे। चड्ढा ने कहा कि चुनाव के दौरान बीजेपी से उम्मीदवार रह चुके बीजेपी नेता आप की विचारधारा और काम से प्रभावित हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है।

कौन हैं धर्मवीर अवाना?

कौन हैं धर्मवीर अवाना?

चड्ढा ने धर्मवीर अवाना का परिचर देते हुए लोगों को बताया कि मीठापुर वार्ड से भाजपा के पूर्व पार्षद रह चुके हैं। एक साल तक एसडीएमसी स्थाई समिति के उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं और चाल साल से सक्रिया सदस्तय हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि अवाना पार्षद आचार संहित समिति के सदस्य भी रह चुके हैं और बिजवासन विधानसभा में भाजपा के विस्तारक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसके साथ-साथ 2012 से 2017 तक बदरपुर से पार्षद रह चुके हैं। अवाना ने कहा कि वे अरविंद केजरीवाल के काम से प्रभावित होकर उन्होंने आप में शामिल होने का निर्णय लिया है।

कौन हैं राजू निर्मल?

वहीं चड्ढा ने निर्मल का परिचर देते हुए कहा कि वे 2017 एमसीडी चुनावों में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें वो दूसरे स्थान पर रहते हुए 7000 वोट हासिल किए थे। इसके अलावा वे दक्षिण दिल्ली में काफी सक्रिय रहे हैं और बीजेपी नेताओं के साथ भी सक्रिय रहे हैं। बता दें कि दिल्ली बीजेपी के इन दो नेताओं के आप में शामिल हो जाना दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष के लिए भी किसी मुश्किल से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+