Aero India Show 2021: तेजस के साथ अमेरिका के भारी-भरकम B-1B Lancer ने भरी उड़ान

नई दिल्ली। बेंगलुरू में चल रहे एयरो इंडिया शो में अमेरिका के भारी भरकम बॉम्बर B-1B Lancer ने उड़ान भरी। पहली बार भारत में एयरो इंडिया शो में अमेरिका के B-1B Lancer ने उड़ान भरी है। बुधवार को अमेरिका के B-1B Lancer ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। लॉन्ग रेंज, मल्टी रोल बॉम्बर ने पिछले हफ्ते अमेरिका के एयरफोर्स बेस डाकोटा से बेंगलुरू के लिए उड़ान भरी थी। अमेरिकी काउंसलेट की ओर से जारी बयान के अनुसार यह बॉम्बर दुनियाभर में कहीं भी किसी भी मिशन में जाने में सक्षम है।

Recommended Video

      Baban Singh, [05.02.21 21:01] Aero India Show 2021: आखिरी दिन Fighter Jets ने दिखाई अपनी ताकत | वनइंडिया हिंदी
      ais

      एयरो इंडिया शो में बोइंग B1-Bomber मेड इन इंडिया लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के साथ उड़ान भरी। इस बोइंग में चार जेनेरेशन Electric F101-GE-102 टर्बाइन इंजन लगा है। इसमें 137 फीट के विंग हैं जबकि 146 फीट लंबा है। इसके वजन की बात करें तो यह 86183 किलोग्राम का है। यह बोइंग अधिकतम 216634 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है, साथ ही प्रति घंटा 900 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इस बोइंग को 'The Bone' के नाम से जाना जाता है, इसे 2001 में अफगानिस्तान और इराक युद्द में तैनात किया गया था।

      भारत में चल रहे एयरो इंडिया शो में अमेरिका एक बड़ा प्रतिभागी है। अमेरिका ने एयरो शो में अपनी डिफेंस क्षमता का परिचय दिया है, साथ ही इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्वतंत्र विचारधारा का प्रदर्शन किया है। अमेरिका में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कंपनियां इसमे हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि 3 फरवरी से बेंगलुरू में शुरू हुए 13वां एयरो इंडिया शो का आज आखिरी दिन है। एयरो इंडिया शो हर दो साल में एक बार होता है। इस एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो माना जाता है, जिसमे एविएशन सेक्टर से जुड़ी बड़ी-बड़ी कंपनियां हिस्सा लेती हैं, साथ ही भारत और कई देशों की एयरफोरेस् भी इसमे हिस्सा लेती हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+