आग के चलते एयरो इंडिया के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं, रविवार को जारी रहेगा शो

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो एयरो इंडिया की पार्किंग में शनिवार को लगी भयंकर आग की वजह से इसके कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय वायु सेना के जनसंपर्क अधिकारी अनुपम बनर्जी ने बताया है कि एयरो शो रविवार को अपने तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक जारी रहेगा। शो 20 फरवरी से शुरू हुआ है जो 24 फरवरी तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम रक्षा उपकरणों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

 कोई बदलाव नहीं

बेंगलुरु में 12वें एरो इंडिया का आयोजन हो रहा है। शनिवार दोपहर को येलाहांका एयरफोर्स स्‍टेशन के गेट नंबर पांच के पार्किंग स्‍थल पर भयंकर आग लग गई। जिसमें 300 ज्‍यादा गाड़‍ियां राख में तब्‍दील हो गईं। आगजनी के हादसे के बाद कुछ देर के लिए एयरो इंडिया शो को रोक दिया गया। कई घंटों तक आसमान घने काले धुएं से ढका रहा। इसको लेकर आसपास एक दहशत का भी माहौल हो गया।

घंटों की मेहनत के बाद फायर डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पा लिया है। पार्किंग मे खड़ी यह गाड़ियां उन लोगों की थी जो यहां पर एयर शो देखने के लिए आए हुए थे। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+