Aero India 2025: बेंगलुरू में शुरू हुआ एयरो इंडिया, नजर आया AI टेक्नालॉजी से लैस भारत का AMCA फाइटर जेट
Aero India 2025: बेंगलुरु में आज से एयरो इंडिया 2025 की शुरूआत हो चुकी है।एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने तेजस से उड़ान भर कर इस एयर शो का आगाज कर दिया है। 14 फरवरी तक बेंगलुरू के येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन पर चलने वाले इस एयर शो में प्रमुख एयरोस्पेस शो देश की हवाई ताकत और प्रौद्योगिकी में सफलताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
इस एयर शो में भारत के 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोजेक्ट एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) का प्रदर्शन किया गया है। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) ने AMCA के डिज़ाइन किया है, इसे विशेष रूप से भारतीय वायु सेना (IAF) के उपयोग के लिए तैयार किया गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा कि फाइटर जेट AMCA द्वारा भविष्य की Artificial intelligence (AI) प्रौद्योगिकियों को शामिल करना है।
AMCA फाइटर जेट क्या है?
5वीं पीढ़ी के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) फाइटर जेट एक मध्यम श्रेणी का विकामन है। जिसका वजन 25 टन है। ये अनेक कार्य करने में सझम है। एआई-संचालित इलेक्ट्रॉनिक पायलट, नेट-केंद्रित युद्ध प्रणाली, एक एकीकृत वाहन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली (integrated vehicle health management system) और एक आंतरिक हथियार बे शामिल हैं।
AMCA फाइटर जेट में क्या है खास?
स्टील्थ तकनीक से लैस इस फाइटर जेट की खासियत है। इसकी खासियत ये है कि ये दुश्मन के रडार पर मुश्किल से नजर आएगा। इसमें AI इलेक्ट्रॉनिक पायलट है जो सिचवेशन के हिसाब से बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है। इसके अलावा स्वचालित लक्ष्य पहचान, खराब दृश्यताि में नेविगेशन के लिए ज्वाइंट विजन सिस्ब्टम और मल्टी सेंसर डेटा फ्यूजन समे अन्य उन्नत तकनीकें हैं।
ज्यादा ईंधन जलाए सुपरसोनिक स्पीड में उड़ेगा
फाइटर जेट एक AMCA 25 टन वजनी इंजन विमान बिना ज्यादा ईंधन जलाए लगातार सुपरसोनिक स्पीड बनाए रखने में मदद करेगा। जिससे फाइटर जेट की मारक क्षमता और रेंज बेहतर होगी।
सीएटीएस वॉरियर का भी हो रहा प्रदर्शन
इसके अलावा इस एयरो इंडिया शो में नवीनतम एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों और नवाचारों की सीरीज का प्रदर्शन किया जा रहा है। इनमें से एक है कॉम्बैट एयर टीमिंग सिस्टम (सीएटीएस) वॉरियर भी नजर आएगा जिसका उद्देश्य भारतीय वायु सेना की लड़ाकू क्षमताओं को बढ़ाना है।
इस एयर शो में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) एयरो इंडिया 2025 द्वारा भारत में तैयार किए गए विमानों, खास तौर पर लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) और CATS वारियर प्रदर्शित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications